बहराइच : कुंडवा चौराहे पर दो डीसीएम के बीच हुई टक्कर, चालक घायल

मिहींपुरवा/बहराइच l थाना मोतीपुर अंतर्गत कुड़वा चौराहे पर दो डीसीएम के बीच हुई टक्कर l लोगों ने बताया कि नेवादा पूरे कस्बाती से शादी का सामान लादकर जा रही डीसीएम यूपी 17-T 2570 जो खाना खाने के लिए पशुपति ढाबे पर  गाड़ी खड़ी कर खाना खा रहे थे l खाना खाने के बाद गाड़ी लखीमपुर की तरफ जाने के लिए जैसे ही बाहर निकाला की लखीमपुर की तरफ से तेज रफ्तार की आ रही डीसीएम  डाक पार्सल न0 यूपी 41T-70 61ने जबरदस्त ठोकर मार दी l

टक्कर होने से दोनों चालक घायल हो गए सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी मिहीपुरवा रविंदर प्रसाद दल बल के साथ मौके पर पहुंचकर घायलों को उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोतीपुर भेजा तथा गाड़ियों को सड़क से किनारे करवा कर आवागमन बहाल किया l शादी का सामान दूसरी गाड़ी में शिफ्ट होकर जाने की तैयारी हो रही थी मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।

खबरें और भी हैं...