बहराइच : अपरहण व बलात्कार आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

मिहींपुरवा/बहराइच l थाना मोतीपुर अंतर्गत ग्राम सभा खैरी पुरवा दा0 गुढ निवासिनी राजरानी पत्नी इंदल द्वारा 25 जनवरी 2022 थाना मोतीपुर  में तहरीर के आधार पर मुकदमा अपराध संख्या 61/22 धारा 363 पंजीकृत किया गया था l जिसके आरोपी संतोष पुत्र स्वर्गीय बदलू निवासी खैरी पुरवा दाखिला गूढ थाना मोतीपुर पर दर्ज था  l पुलिस अधीक्षक बहराइच केशव कुमार चौधरी पुलिस क्षेत्राधिकारी जंग बहादुर यादव के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम हेतु थाना प्रभारी मोतीपुर मुकेश कुमार सिंह के द्वारा टीम गठित कर पूर्व में दर्ज मुकदमा के आधार पर थाना मोतीपुर में तैनात उपनिरीक्षक  अवधेश त्रिवेदी, कांस्टेबल अमित पांडे ,कांस्टेबल विपुल तिवारी द्वारा गूढ़ चौराहे पर अपराहण एवं बलात्कार अभियुक्त संतोष पुत्र स्वर्गीय बदलू निवासी खैरी पुरवा को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रिमांड हेतु रवाना किया। पीड़ित के बयान के आधार पर धारा 376 भा दं वि  3/4 पोक्सो एक्ट की बढ़ोतरी की गई।

खबरें और भी हैं...