बहराइच : सभी नए थाना प्रभारियों ने संभाला कार्यभार

मिहींपुरवा/बहराइच l पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी  द्वारा 35 उप निरीक्षकों एवं निरीक्षकों का तबादला करके जनपद में कानून व्यवस्था को चुस्त एवं दुरुस्त बनाए रखने के लिए तेजतर्रार थाना  प्रभारियों को दी है नई जिम्मेदारी  इस दौरान थाना प्रभारी मोतीपुर मुकेश कुमार सिंह ने थाना मोतीपुर पहुंचकर कार्यभार ग्रहण कर लिया तथा क्षेत्र के बारे में  जनप्रतिनिधियों एवं मीडिया कर्मियों से मुलाकात की एवं क्षेत्र में किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तुरंत सीयूजी नंबर एवं खुद के पर्सनल नंबर  कर संपर्क करेंने को कहा तथा क्षेत्र में अपराध एवं अपराधियों पर पैनी नजर जमाए हुए हैं उन्होंने बताया कि क्षेत्र में नशाखोरी तस्करी पर है मेरी पैनी नजर है उन्होंने बताया कि मैं स्वाट/सर्विलांस सेल से यहां आया हूं मुझे क्षेत्र के बारे में पहले से भी जानकारी प्राप्त है
ऐसे में अपराधियों के हौसले होंगे पस्त
वहीं दूसरी तरफ शशि  कुमार राणा द्वारा मूर्तिहा कोतवाली का प्रभार संभाल लिया है। शशि कुमार राणा तेज तर्रार युवा प्रभारी निरीक्षक है यह इससे पहले जनसंपर्क अधिकारी के रुप में जनपद में काम कर रहे थे इसी तरह थाना सुजौली प्रभारी राजेश कुमार के द्वारा पदभार ग्रहण कर लिया गया है राजेश कुमार थाना कोतवाली नगर बहराइच का प्रभार संभाल रहे थे अब इन थाना प्रभारियों की बारी है कि पुलिस अधीक्षक के मनसा अनुरूप कार्य करके क्षेत्र से अपराध पर अंकुश लगाने में कामयाब होते हैं या नहीं यह समय बताएगा परंतु उनके इस तरह से कारभार ग्रहण करके क्षेत्र के बारे में जानकारी प्राप्त करने पर मालूम पड़ता है कि क्षेत्र में  अपराध एवं तस्करी पर लगेगा अंकुश।

खबरें और भी हैं...