
कानपुर। थाना चमनगंज क्षेत्र में फायरिंग करके दहशत फैलाने वाले एक और अभियुक्त को पुलिस ने दबोच लिया। 27 मार्च को हुई घटना के खुलासे के लिए डीसीपी वेस्ट बीबीजीटीएस मूर्ति ने अपनी स्पेशल टीमें लगाई थीं। दबोचे गए अभियुक्त पर ₹ 25000 का इनामी भी रखा गया था। वांछित अभियुक्त की पहचान अनस उर्फ अन्नू पिस्टल पुत्र निशात अली निवासी 4/9 फहीमाबाद थाना चमनगंज के रूप में हुई। रविवार देर रात चन्द्रिका देवी मन्दिर हलीम कालेज मोड़ से गिरफ्तार किया गए अभियुक्त के खिलाफ विधिक कार्यवाही की जा रही है।अनस पर विभिन्न थाना क्षेत्रो में आठ मुकदमें दर्ज है जिसमें चार चमनगंज, दो रेलबाजार, और एक-एक मामले थाना कर्नलगंज व बेगनगंज में दर्ज है। जिसमें अधिकतर में दहशत फैलाने व मौहाल बिगाड़ने की।










