
कानपुर। पेयजल एवं जलकल से संबंधित समस्याओं को लेकर मंगलवार सपा विधायको का जलकल मुख्यालय बेनाझाबर पर मटका एवं सीवर युक्त जल के साथ प्रदर्शन किया। जीएम जलकल नीरज गौड़ को धरना स्थल पर बैठाकर ज्ञापन सौंपा।
शहर के कई ऐसे इलाके हैं जहां बीते कुछ दिनों से पानी की आपूर्ति को लेकर वहां रहने वाले परिवारों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कुछ इलाके ऐसे भी हैं जहां गंदा पानी आ रहा है। जिसको लेकर विधायकों द्वारा कई बार अधिकारियों को अवगत कराया गया सुनवाई ना होने पर सपा के विधायको ने जलकल के मुख्यालय पहुंचे।
प्रदर्शन कर रहे सपा विधायक अमिताभ बाजपेई ने कहा कि पीने के पानी की समस्या इतनी ज्यादा है कि लोग तड़प रहे हैं लेकिन अधिकारियों के कान पर जूं तक नहीं रेंग रही। इरफान सोलंकी ने कहा उनके क्षेत्र में पेयजल पूर्ति की विकराल समस्या है। गंदा सीवर युक्त पानी की सप्लाई होती है। मोहम्मद हसन रूमी ने कहा कि पेयजल आपूर्ति बहुत कम होती है लोग पानी को तरस रहे हैं अधिकारी बिल्कुल ध्यान नहीं दे रहे हैं सौतेला व्यवहार कर रहे हैं।
प्रदर्शन मे नीरज सिंह, अंबर त्रिवेदी, नंदलाल जायसवाल, दीपा यादव, राजू खान, हाजी जिया, आफताब आलम भोलू, पार्षद अभिषेक गुप्ता मोनू, आकाश यादव आदि मौजूद रहे।










