कानपुर : बच्चों के सर्वांगीण विकास पर पांच दिवसीय ग्रीष्म शिविर का हुआ शुभारंभ

कानपुर। सीएसए के गृह विज्ञान महाविद्यालय के मानव विकास विभाग में 5 से 12 वर्ष तक के बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए पांच दिवसीय निशुल्क ग्रीष्म शिविर का शुभारंभ विभाग की प्रभारी डॉ मुक्ता गर्ग, शिक्षिका डॉ मधुलिका शर्मा ,एंव रेनु निषाद के निर्देशन में किया गया। 

इस ग्रीष्म शिविर का मुख्य उद्देश्य खेल-खेल में बच्चों का रचनात्मक विकास, भाषा विकास, मनोसामाजिक, संवेगात्मक विकास एवं पर्यावरण संबधी जानकारी प्रदान  करना है। इसके लिए विभिन्न प्रकार की क्रियाओं जैसे थम्ब / पाम पेंटिंग, फायरलेस्स किचेन, डांस एवं म्यूजिक, कहानियाँ, पौध-रोपण, इत्यादि का आयोजन किया जायेगा। प्रथम दिवस पर बच्चों ने  पेपर से केंडिल बनाकर एवं कागज पर अनेक प्रकार पेंटिंग बनाकर रंगों और सजावट का आनन्द लिया।

इस शिविर में आसपास के समुदाय के कुल 27 बच्चों ने भाग लिया। अधिष्ठाता गृह विज्ञान संकाय डा. पी. के. उपाध्याय ने बच्चों को उनके उज्ज्वल भविष्य एवं प्रोग्राम की सफ़लता के लिए आशीर्वाद दिया। इस अवसर  पर डॉ विनीता सिंह आदि उपस्थित रहीं। कार्यक्रम मे बीएससी की छात्राओं रूपांति, अंशिका, स्वपनिल, इंदु, ईशा, नेहा का भी सहयोग रहा।

खबरें और भी हैं...