
सीतापुर। इण्डियन रेडक्रास सोसाइटी शाखा सीतापुर द्वारा प्राथमिक चिकित्सा जागरूकता कार्यक्रम का आयेाजन एक्सिस बैंक, षाखा ऑख अस्पताल रोड, सीताुर में ओयाजित किया गया। जागरूकत प्रषिक्षण में बैंक कर्मियों एवं उपस्थित खाताधारको को रेडक्रास ट्रेनर रियाज अहमद द्वारा प्राथमिक चिकित्सा की विस्तृत रूप से जानकारी दी गयी ।
जिसमें पल्स (नब्ज़) देखने का तरीका बताया एवं प्राथमिक उपचार का महत्वपूर्ण अंग डी आर0 एस0 ए0बी0 सी0 (डेंजर, रिस्पाॅन्स, षाउट, एअर, ब्रीथिंग, सर्कुलेषन) एवं रिकवरी पोजीषन के बारे में बताया कि यह किस तरह प्राथमिक उपचार में लाभदायक साबित होता है एवं इसके पष्चात सी0 पी0 आर0 (कार्डियो पल्मोनरी रिससिटेषन) की महत्ता को बताया।
रेडक्रास उपसभापति फरहत बेग सनी द्वारा रक्तस्त्राव को रोकने के उपाय, गले में चोकिंग, बर्न, साॅप काटने पर किया कर चहना चाहिए एवं लून लगने के बचाव, लक्षण एवं उपाय आदि के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी गयी। एवं रेडक्रास की ओर से पाॅच महिला बैंक कर्मियों को हाइजिन किट का वितरण किया गया। उक्त जागरूकता शिविर में रेडक्रास उपसभापति फरहत बेग सनी रेडक्रास सचिव रियाज अहमद एक्सिस बैंक मैनेजर राम खन्ना, अनिल वर्मा आपरेषन हेड, बलदीप कौर सहायक मैनेजर, पल्लवी तिवारी, पूजा, प्रियदर्षिनी आदि लोगो का विशेष योगदान रहा।










