
सीतापुर। सनातन ब्राह्मण समाज द्वारा स्थानीय तिवारी चौराहा स्थित विश्वम्भर इण्टर कालेज,में 20 ब्रम्हचारियों बटुकों का उपनयन संस्कार एवं जोड़ो का विवाह भी संपन्न कराया गया। प्रात काल आचार्यो ने बटुकों को मंत्रोच्चार के साथ यज्ञोपवीत धारण कराया उपनयन संस्कार के दौरान बटुकों की तेल हल्दी की रस्म के साथ ही मंडप पूजन की विधि की गई। आचार्यो ने उपनयन संस्कार के बारे में बताते हुए ब्रह्मचर्य का महत्व बताया। गायत्री मंत्र के साथ ही दीक्षा दी इसके उपरान्त सभी बटुकों ने भिक्षा मांगी। सभी बटुको का माल्यार्पण करते हुए शिक्षक विधायक उमेश द्विवेदी ने कहा हिन्दू धर्म संस्कारों में उपनयन संस्कार दशम संस्कार है। इस संस्कार के अनन्तर ही बालक के जीवन में भौतिक तथा आध्यात्मिक उन्नति का मार्ग प्रशस्त होता है।
हिन्दू विवाह भोगलिप्सा का साधन नहीं, श्री श्री विद्यानंद चैतन्य जी महाराज
राम नारायन त्रिवेदी ने उपनयन संस्कार की उपयोगिता व नियमों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि जनेऊ धारण करना व इसके नियमों पर दृढ़तापूर्वक चलना प्रत्येक ब्राह्यण का नैतिक कर्तव्य है। अतिथी में पधारे नारदानंद आश्रम से पधारे महंत श्री श्री विद्यानंद चैतन्य जी महाराज ने कहा हिन्दू विवाह भोगलिप्सा का साधन नहीं, एक धार्मिक-संस्कार है।
संस्कार से अंतःशुद्धि होती है और शुद्ध अंतःकरण में तत्त्वज्ञान व भगवतप्रेम उत्पन्न होता है, जो जीवन का चरम एवं परम पुरुषार्थ है। कन्या विवाह समारोह के दौरान जोड़ो का विवाह सम्पन्न कराया गया वेद मंत्रोच्चार के साथ अग्नि को साक्षी मान फेरे हुए। जयमाल के साथ परिजनों व समाज के पदाधिकारियों ने आशीर्वाद भी दिया।
समाज ने जरूरत मुताबिक दान दहेज भी दिया। अंत में जिला अध्यक्ष सचिन त्रिपाठी ने वहा पर उपस्थित सभी अतिथियों का आभार जताया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष रामदत्त मिश्रा, संयोजक शिवकुमार शास्त्री, मंडल उपाध्यक्ष आकाश राय, कार्यक्रम संयोजक विश्वंभर तिवारी, जिला अध्यक्ष सचिन त्रिपाठी, कमलेश पाण्डेय, नगर अध्यक्ष वेद प्रकाश त्रिपाठी, जिला अध्यक्ष महिला शशिकांति तिवारी, नगर अध्यक्ष शशिकला मिश्रा, बाल कृष्ण शास्त्री, सुधांशु मिश्रा, रत्नेश द्धिवेदी, शिक्षक विधायक उमेश द्विवेदी, विद्यानंद चैतन्य जी महाराज।
राम नारायन त्रिवेदी, श्रवण कुमार दीक्षित, नैमिष रत्न तिवारी, पंकज पाण्डेय, मुनेन्द्र अवस्थी, अजय मिश्रा, प्रकाश अवस्थी, रामनिवास मिश्र, वेद प्रकाश त्रिवेदी, कविता पाण्डेय ,सीमा बाजपेयी, अशोक शुक्ला, दिनेश चंद्र मिश्र, ज्ञानेंद्र शुक्ल, पुत्तन लाल तिवारी, प्रमोद पाण्डेय, विनीत त्रिवेदी, सभासद धीरज पाण्डेय, भानू चतुर्वेदी, श्रीकांत शुक्ला, प्रमोद तिवारी, गुड़िया तिवारी, शिखा शर्मा, संतोष दीक्षित, गौरव त्रिपाठी, अम्बरीश दीक्षित, डा वीरेन्द्र आर्या, जितेन्द्र आदि उपस्थित रहे।










