सीतापुर : सांडा बाजार से बाइक चोरी

सांडा(सीतापुर)। बिसवां कोतवाली क्षेत्र की पुलिस चैकी सांडा से चंद कदमों की दूरी पर लगने वाली सांडा की साप्ताहिक बाजार से कोतवाली क्षेत्र के ही बगहाढाक गांव के निवासी प्रताप पुत्र मिश्रीलाल की हीरो डीलक्स बाइक नंबर यूपी 34 एए 4355 चोरी हो गई। प्रताप ने बताया कि वह अपनी बाइक को बाजार के पास लाक करके सब्जी खरीदने लगा।

कुछ देर बाद जब वह सब्जी खरीद कर वापस लौटा तो देखा कि बाइक चोरी हो चुकी थी। काफी तलाश के बाद उसने पुलिस चैकी सांडा में बाइक चोरी के संबंध में शिकायती पत्र देकर कार्यवाही की मांग की है।

सांडा में बाइक चोरों के संगठित गिरोह के द्वारा पूर्व में चोरी की आधा दर्जन बाइक बरामद हुई थी। इसके बाद पुलिसिया कार्यवाही के डर से लंबे समय तक बाइक चोरी की घटनाओं पर अंकुश लग गया था। लेकिन इधर कुछ समय से सांडा में निडर हो चुके बाइक चोरों ने फिर से अपना काम दिखाना शुरू कर दिया है। सांडा बाजार से बाइक चोरी को लेकर चैकी प्रभारी दिलीप सिंह का कहना है कि जल्दी ही घटना का पर्दाफाश कर लिया जाएगा।

खबरें और भी हैं...