सीतापुर : तीन अवैध शस्त्र फैक्ट्रियों का भंडाफोड

23 निर्मित/अर्द्धनिर्मित अवैध शस्त्र बरामद सहित 04 अभियुक्त गिरफ्तार

सीतापुर। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा “ऑपरेशन पाताल” चलाकर अपराध को अपनी आय का स्रोत बना लेने वाले अपराधियों के विरुद्ध कठोरतम कार्यवाही किये जाने हेतु पुलिस उपमहानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक आर.पी. सिंह द्वारा जनपदीय पुलिस को “ऑपरेशन पाताल” चलाकर सघन चेकिंग एवम् अपराधियों के विरूद्ध कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये है।

दिये गये निर्देश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी/दक्षिणी के निकट पर्यवेक्षण एवम् क्षेत्राधिकारीगण नगर के नेतृत्व में थाना कोतवाली देहात, रामकोट तथा तम्बौर पुलिस टीम द्वारा सघन अभियान चलाकर 03 अवैध शस्त्र फैक्ट्रियों का भंडाफोड़ करते हुए भिन्न-भिन्न स्थानों से कुल 04 अभियुक्तगण को अवैध शस्त्रों का निर्माण करते हुए गिरफ्तार किया। जिनके कब्जे से मौके से कुल 23 अदद निर्मित/अर्द्धनिर्मित अवैध शस्त्र जिनमें 14 अदद निर्मित अवैध शस्त्र, 09 अदद अर्द्धनिर्मित अवैध शस्त्र एवम् 06 अदद कारतूस, 08 अदद लोहे की नाल तथा अवैध शस्त्र बनाने एवं मरम्मत करने के उपकरण बरामद हुए है। उक्त तीनों अवैध शस्त्र फैक्ट्रियों के विरुद्ध कार्यवाही के संबंध में संबंधित थानों पर शस्त्र अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

शातिर है अपराघी

गिरफ्तार अभियुक्त उपरोक्त शातिर अपराधी है, जो पूर्व में अवैध शस्त्र/लूट/चोरी/नकबजनी आदि जैसे अपराधों में लिप्त रहे है एवम् अवैध शस्त्र निर्माण/विक्रय का कार्य करते हैं। अभियुक्तगण द्वारा अपराध से अर्जित संपत्ति के संबंध में सूचनाध्साक्ष्य संकलित कर जब्तीकरण की कार्यवाही की जायेगी। अवैध शस्त्र फैक्ट्री की बरामदगी से जनपद में अवैध असलहों के प्रयोग में प्रभावी नियंत्रण संभव हो सकेगा। जनपद में अपराध एवम् अपराधियों के विरूद्ध कार्यवाही निरंतर इसी प्रकार चलती रहेगी।

अवैध शस्त्र फैक्ट्री का किया भंडाफोड

23 मई को थाना कोतवाली देहात पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए अभियुक्त अनिल पुत्र बसंत राजवंशी निवासी ग्राम अमीरनगर थाना कोतवाली देहात, प्रशांत उर्फ डाकू पुत्र रामदास राठौर निवासी पीरपुर गुजरा थाना कोतवाली देहात को अवैध शस्त्रों का निर्माण करते हुए ग्राम मोहद्दीनपुर के पास से गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से मौके से कुल 07 अदद निर्मित अवैध देशी शस्त्र, 04 अदद अर्द्धनिर्मित तमंचा, 05 अदद कारतूस एवं अवैध शस्त्र फैक्ट्री बनाने व मरम्मत करने के उपकरण बरामद हुए है। उल्लेखनीय है कि गिरफ्तार अभियुक्तगण शातिर एवम् अभ्यस्त अपराधी हैं जिनमें अनिल उपरोक्त के विरुद्ध पूर्व में भी लूट जैसे आपराधिक कृत्य में अभियोग पंजीकृत है। वहीं

थाना रामकोट पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए अभियुक्त जगदीश उर्फ जलजीरा पुत्र सोहन नि0 ग्राम गंज थाना मछेरहटा जनपद सीतापुर को अवैध शस्त्रों का निर्माण करते हुए ग्राम खगेशियामऊ के पास से गिरफ्तार किया है।

जिसके कब्जे से मौके से कुल 02 अदद निर्मित अवैध तमंचा, 05 अदद अर्द्धनिर्मित अवैध तमंचा, 05 अदद लोहे की नाल, 01 अदद कारतूस एवम् अवैध शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद हुए है। वहीं थाना तम्बौर पुलिस टीम द्वारा अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए अभियुक्त रजीउल्ला पुत्र अली अहमद निवासी मो0 आजादनगर थाना तम्बौर जनपद सीतापुर को अवैध शस्त्रों का निर्माण करते हुए ग्राम अम्बेडनगर के पास से गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से मौके पर कुल 05 अदद निर्मित अवैध तमंचा, 3 अदद लोहे की नाल एवम् अवैध शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद हुए है।

खबरें और भी हैं...