
सीतापुर। एसएलडब्लूएम के तहत टिप्स सीखनंे के लिए सोमवार को जिले से 45 लोगों की एक टीम बुलंदशहर गई है जहां से वापस आकर टीम के लोग अपना हुनर सीतापुर के गांवों में दिखाएंगे। बस को हरी झंडी दिखाकर डीपीआरओ एम पटेल ने सोमवार की सुबह सभी को रवाना किया। यह बस शाम को बुलंदशहर पहुंच जाएगी। जहां पर टीम के लोग 24 मई को बुलंदशहर में हुए कार्य को देखेंगे और फिर 25 को वापस आ जाएंगे।
बताते चलें कि ठोस व सरल अपशिष्ट प्रबंधन के तहत बुलंदशहर में अनेकों गांवों में अच्छे कार्य हुए हैं वहां पर कार्य को किस तरह से किया गया है इसकी जानकारी लेने के लिए सोमवार को सीतापुर जिले से 45 लोगों का एक दल रवाना किया गया है। जो कि शाम को बुलंदशहर पहुंच जाएगा। सोमवार की सुबह आरएमपी इंटर कालेज के मैदान से उक्त बस को हरी झंडी दिखाकर डीपीआरओ एम पटेल ने रवाना किया। श्री पटेल ने बताया कि उक्त टीम 24 मई को बुलंदशहर में कराए गए कार्यो को देखेगी। उल्न्होंने बताया कि उक्त टीम में जिले के एडीएओ, सचिव, खंड प्रेरक समेत कार्यालय के अधिकारी मौजूद है। टीम के लोग 24 मई को कार्य की जानकारी लेगे और 25 को वापस लौट आएंगे और फिर वहां देखे गए कार्य को यहां पर आकर करेंगे।










