कानपुर : नव विवाहिता ने फांसी लगा कर जान दी

पति पत्नी के मध्य फोन आने को लेकर हुआ था विवाद

कानपुर। तहसील क्षेत्र के साढ़ थाना अंतर्गत अमौर गांव मे बीती देर रात्रि किसी अंजान का फोन पत्नी के फोन मे आने को लेकर सुरू हुवा विवाद इस कदर बढ़ गया कि मध्य रात्रि मौका पाकर पत्नी ने फांसी लगा कर जान दे दी सूचना पर पहुंचे मायके पक्ष के परिजनों ने सशुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया जिसके बाद पुलिस ने पति व उसके पिता को हिरासत मे लेते हुए परिजनों को शान्त कराया और शव का पंचनामा भर के पोस्ट मार्टम के लिए भेजा जब कि म्रतका के पिता ने ससुराल पक्ष के पति सहित माता पिता व देवर के विरुद्ध दहेज हत्या की लिखित तहरीर पुलिस मे दी है       

जानकारी के अनुसार साढ़ थाना क्षेत्र के अमौर गांव निवासी जय नारायण कुरील के बड़े पुत्र विनोद कुरील की सादी फतेहपुर के हुशैनगंज थाना क्षेत्र के सरांय डडीरा निवासी महेश कुरील की पुत्री विमला 23 वर्ष के साथ बाईस जून दो हजार इक्कीश मे हुई थी अभी सादी का वर्ष भी पूरा नही हुआ था कि पति पत्नी के मध्य विमला द्वारा मोबाईल मे देर तक बातें करने को लेकर विवाद सुरू हो गया पति हमेसा फोन पर बात करने से पत्नी को मना करता रहता था।

परंतु पत्नी मे सुधार नही होता देख पति ने मायके पक्ष के परिजनों से भी कई बार सिकायत की साथ ही गांव मे ही व्याही म्रतका की बड़ी बहन से भी कई बार सिकायत की थी  बीती देर रात्रि पत्नी किसी से फोन पर बात कर रही थी जिसे लेकर एक बार फिर दोनों मे विवाद होने के बाद जब सभी परिजन छत पर शो रहे थे तभी मौका पाकर पत्नी छत से नीचे आकर दुपट्टे के सहारे सीढ़ी वाले कमरे मे छत के कुंडे से फांसी लगा कर जान दे दी सुबह जगने पर परिजनों ने विमला को फांसी पर लटकता देख पैरों तले से जमीन खिसक गयी जिसके बाद परिजनों ने पुलिस व मायके पक्ष सहित गांव मे ही व्याही बहिन को भी सूचना दी।

जिसके बाद मौके पर पहुंचे परिजनों ने दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाना शुरू कर दिया साढ़ एसओ ने बताया कि परिजनों की ओर से दी गयी तहरीर के आधार पर आत्म हत्या के लिए मजबूर करने की धारा लगाते हुए आगे की कार्यवाही की जा रही है पति व सशुर पुलिस की गिरफ्त मे है अन्य की तलाश की जा रही है।

खबरें और भी हैं...