कानपुर : लकड़ी कटाई के दौरान गिरा पेड़, दबकर मजदूर की दर्दनाक मौत

घाटमपुर। साढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत बिरहर चौकी क्षेत्र के हसकर गांव के किनारे बगीचे में लकङी की कटाई के दौरान एक पेड़ गिरने से मजदूर गंभीर घायल हो गया। जिसे घायल अवस्था में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने कानपुर रेफर कर दिया जहां इलाज के दौरान मजदूर की मौत हो गई। मामले में पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 

साढ़ थाना क्षेत्र के सूलपुर गांव निवासी मुन्नू पासवान गांव के ही लकड़ी ठेकेदार मंझिल के साथ लकड़ी कटान के लिए मजदूरी पर गया हुआ था। पेड़ों के कटान का काम हसकर गांव निवासी जसवंत के बगीचे में चल रहा था। बगीचे में यूकेलिप्टस के अलावा प्रतिबंधित प्रजाति के पेड़ भी खड़े थे। लकड़ी काटने के दौरान अचानक भारी भरकम पेड़ मजदूर की ऊपर जा गिरा। पेड़ के नीचे दबने से युवक घायल हो गया। जिसे आसपास लोगो ने किसी तरह निकाल कर निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। मजदूर की हालत गम्भीर देख डॉक्टरों ने कानपुर रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान मजदूर की मौत हो गई।

मामले में साढ़ थानाध्यक्ष मंसूर अहमद ने बताया कि जानकारी मिली थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं...