कानपुर : धर्म परिवर्तन कर नाबालिग का निकाह कराने पर थाने में बजरंग दल ने किया हंगामा

कानपुर। काकादेव में धर्मांतरण के मामले में सोमवार रात हंगामा हुआ। यहां नाबालिग बच्चे के धर्मांतरण कर 30 साल की महिला से उसका निकाह करा दिया गया। मामले की जानकारी होने के बाद नाबालिग के परिजन गुस्से में हैं।उन्होंने काकादेव थाने में केस दर्ज कराया।

बजरंग दल और विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकर्ताओं ने मामला सामने आने पर देर रात थाने में हंगामा किया। काकादेव के एम-ब्लॉक में रहने वाले नाबालिक से जुड़ा है। नाबालिग किशोर स्वरूप नगर के मैगी प्वाइंट पर काम करता था। एक महिला ने उसे बहका कर 21 मई को धर्मांतरण कराया और फिर इसके बाद निकाह करा दिया। किशोर को नमाज पढ़ने और घर न आने पर परिजनों ने पड़ताल की तो जानकारी हुई। इस पर परिजन काकादेव थाने में सोमवार रात को तहरीर दी।इस पर थाने में टालामटोली व एफआईआर दर्ज करने पर बजरंग दल के जिला संयोजक दिलीप सिंह, प्रिंस राज, आशीष त्रिपाठी और विश्व हिन्दू परिषद के कई पदाधिकारी थाने पहुंच गए और जमकर हंगामा किया।

मामले की जानकारी पुलिस कमिश्नर विजय सिंह मीणा और डीसीपी वेस्ट बीबीजीटीएस मूर्ति तक पहुंचने पर पुलिस कमिश्नर ने बताया कि आरोपी महिला के खिलाफ अपहरण, धर्मांतरण, बंधक बनाने समेत अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज हुई है।मामले की जांच के लिए कमेटी का गठन कर दिया गया है। इसके साथ ही आरोपी महिला की गिरफ्तारी के लिए भी एक टीम को लगाया गया है। पुलिस पूछताछ में किशोर ने स्वीकार किया कि उसका निकाह कराया गया।

खबरें और भी हैं...