वाराणसी में सड़कों पर कूड़ा फेंकना दुकानदारों को महंगा पड़ा, ये हुई सख्त कार्यवाही

वाराणसी । धर्म नगरी वाराणसी में सड़कों पर कूड़ा फेंकना अब दुकानदारों को महंगा पड़ेगा। नगर आयुक्त के निर्देश पर सड़कों पर कैमरे से निगरानी हो रही है। बुधवार को नगर क्षेत्र के कुल आठ स्थानों पर सर्विलांस कैमरे ने दुकानदारों को सड़क पर कूड़ा फेंकते हुए पकड़ा। जिस पर नगर आयुक्त प्रणय सिंह ने तत्काल क्षेत्रीय अधिकारियों को कार्यवाही का निर्देश दिया गया।

आईटी कमांड सेन्टर ने आठ स्थानों पर सार्वजनिक स्थानों/सड़कों पर कूड़ा फेकने की रिपोर्ट वीडियो एवं फोेटो सहित नगर आयुक्त को प्रस्तुत किया। इसके बाद नगर के सामने घाट, रथयात्रा चौराहा, सिगरा, शीतला माता मंदिर तिराहा, आईपी माल सिगरा, औरंगाबाद तिराहा, गुरुबाग तिराहा तथा खोजवां क्षेत्र में सड़क पर कूड़ा फेकने वाले दुकानदारों से निगम के स्वास्थ्य निरीक्षकों ने 500-500 रुपये का जुर्माना वसूला तथा भविष्य में दोबारा सड़क पर कूड़ा नही फेंकने की चेतावनी भी दी।

नगर आयुक्त ने बताया कि यह कार्यवाही प्रतिदिन चलती रहेगी। उन्होंने नागरिकों से अपील किया अपने प्रतिष्ठान या दुकानों का कूड़ा सड़क पर न फेकें। अन्यथा जुर्माना वसूलते हुये उनके विरुद्ध नगर निगम अधिनियम के अन्तर्गत मुकदमा भी दर्ज कराया जायेगा।

खबरें और भी हैं...