बेटा बना पीसीएस अधिकारी, सीतापुर जिले का नाम किया रौशन

सीतापुर । रेउसा गांजर क्षेत्र के पुजारी का बेटा बना पीसीएस अधिकारी परिवार में हर्षोल्लास का माहौल लगा बधाइयों का तांता सीतापुर जिले का नाम किया रौशन। कनकारी गांव के हरेंद्र तिवारी उर्फ गुड्डू पुत्र मूल चंद तिवारी, उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित राज्य कृषि सेवा परीक्षा 2020 में वरिष्ठ प्राविधिक सहायक (विकास शाखा) समूह ए में चयनित हुए हैं। पीसीएस के माध्यम होती हैं।हाई स्कूल की शिक्षा लखपति देवी शंभू दयाल बालिका इंटर कॉलेज कनकारी गांव से किया है।

इंटरमीडिएट गांजर इंटर कॉलेज तंबौर बीएससी , ग्रेजुएशन कानपुर यूनिवर्सिटी से टॉप किया पोस्ट ग्रेजुएशन एमएससी सरदार बल्लभ भाई पटेल यूनिवर्सिटी मेरठ पीएचडी कानपुर यूनिवर्सिटी से ग्रहण कर राज्य कृषि सेवा में चयनित हुए बेहद गरीब परिवार से विलांग कर आज एक अधिकारी की पोस्ट मिली है पिता क्षेत्र के आस पड़ोस के गांव एवं कस्बा में जाकर पूजा पाठ का पाठ करते हैं।

घर की दयनीय स्थिति खराब होने के साथ-साथ पिता द्वारा बच्चे की पढ़ाई को ध्यान में रखते हुए उसे आज इसे मुकाम पर पहुंचाने का काम किया है हरेंद्र तिवारी ने बताया हमारे माता-पिता का परिवार का खर्चा चलाते तो थे ही साथ में हमारी पढ़ाई का भी ध्यान रखा जिसके चलते मेहनत रंग लाई कल से क्षेत्र के साथ-साथ अन्य क्षेत्र के दोस्त एवं ग्रामीण फोन कर बधाई दे रहे हैं।

खबरें और भी हैं...