एसपी के निर्देशन पर ढिकोली के दो गैंगस्टरो की संपत्ति जप्त

भास्कर समाचार सेवा

खेकड़ा। प्रदेश भर मे गैंगस्टरो की कमर तोड़ने को लेकर चलाएं जा रहे संपत्ति जप्त अभियान मे बागपत पुलिस कप्तान नीरज कुमार जादौन के निर्देश पर ढिकोली के दो गैंगेस्टरो की संपत्ति कुर्क की गई। बता दें कि ग्राम ढिकोली के दो अपराधी अभि उर्फ झण्डू व सचिन उर्फ गुडडू पुत्रगण सुभाष की संपति जप्त करने के निर्देश दिए गये थे। जिसकी कीमत करीब 9.05 लाख रुपये है। शुक्रवार को क्षेत्राधिकारी विजय कुमार चौधरी और थाना प्रभारी नितिन पांडेय व एस एस आई मुनेंद्र पाल शर्मा पुलिस बल के साथ ग्राम मे पहुँचे जिसके बाद गैंगस्टरो की संपत्ति जप्त की गई और उधर थाना प्रभारी नितिन पांडेय ने बताया कि झण्डू व सचिन के खिलाफ गैंगस्टर धाराओ मे मुकदमा दर्ज है ओर दोनो अपराधी चांदीनगर से हिस्ट्रीशीटर अपराधी है। वही मौके पर क्षेत्राधिकारी विजय कुमार चौधरी ने बताया कि इस तरह के अभियान क्षेत्र मे चलते रहेंगे और गैंगस्टरो को किसी भी कीमत पर बख्शा नही जाएगा।

खबरें और भी हैं...