
भास्कर समाचार सेवा
मेरठ/बहसूमा। नगर के मोहल्ला सड़कवाला में एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फांसी के फंदे से खोलकर जांच कर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई है। युवक के पास से एक सुसाइड़ नोट मिला है। जिसमें कई राज खुल सकते हैं। परिजनों ने पोस्टमार्टम के बाद पास के ही कब्रिस्तान में युवक को सुपुर्द ए खाक कर दिया।
मोहल्ला सड़कवाला निवासी साहिब पुत्र गुलफाम उम्र 20 वर्ष ने संदिग्ध परिस्थितियों में घर के अंदर दरवाजा बंदकर लोहे के चैनल से गले में दुपट्टा लगाते हुए फांसी पर झूल गया, जिससे उसकी मौत हो गई। जब मृतक के छोटे भाई असद को पता लगा तो वह अपने माता पिता की तरफ जंगल में दौड़ लिया। कुछ देर बाद आसपास के लोगों को पता लगा तो उसकी ओर दौड़ लिए। तभी किसी नागरिक ने थाने पर फोन कर घटना की जानकारी दी। आनन-फानन में कार्यवाहक थाना प्रभारी ओम प्रबल सिंह पुलिस फोर्स के मौके पर पहुंचे, जहां पर युवक को फांसी के फंदे से खोलकर चारपाई पर लिटा दिया और उसकी तलाशी ली। जिसमें उसकी जेब से एक सोसाइड़ नोट मिला है। जिसमें कई राज खोलेगा। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए मेरठ भेज दिया है। घटना की रिपोर्ट समाजसेवी इदरीश सैफी पुत्र नूर अहमद साहिब ने फांसी लगाने की तहरीर थाने पर दी है।
जब साहिब की फांसी के फंदे पर लटककर मौत होने की सूचना उसकी मां शबाना पिता गुलफाम एवं छोटे भाई असद बहन सना को पता लगी तो उसका रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मां शबाना का कहना था कि हमने किसी का क्या बिगाड़ा था जो अल्लाह ने इतनी बड़ी सजा दे दी। वह रो-रोकर कई बार बेहोश भी हो गई।
सुसाइड नोट खोलेगा कई राज
पुलिस जब पोस्टमार्टम के लिए मृतक साहिब को सील कर रही थी तो तलाशी में एक सुसाइड नोट मिला। जिसमें कई लोगों के नाम लिखे थे। जिसमें इसी मामले में दबाव बनाकर पैसे मांगने की धमकी दी जाने की बात चर्चाओं में है।
कार्यवाहक थाना प्रभारी ओम प्रबल सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। सुसाइड नोट को सुरक्षित रखा गया है जांच कर मामले में कार्रवाई की जाएगी।












