Kanpur Violence Updates : कानपुर हिंसा में बड़ा खुलासा, PFI से जुड़े हैं मास्टरमाइंड जफर हयात के तार

Kanpur Violence Updates : उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh ) के कानपुर हिंसा ( Kanpur Violence ) को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। अब इस मामले में पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया ( PFI ) का हाथ होने की आशंका जताई जा रही है। ​​कानपुर हिंसा का मास्टरमाइंड जफर हयात ( Jafar hayat ) के भी पीएफआई से तार जुड़े होने के संकेत मिले हैं। जफर हयात की तलाश में अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी जारी है।  

https://youtu.be/_ULBS00h18k

PFI की साजिश नहीं होने देंगे कामयाब

सूफी खानकाह एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूफी मोहम्मद कौसर हसन मजीदी का आरोप है कि कानपुर हिंसा ( Kanpur Violence ) में पीएफआई का हाथ है। संगठन ने पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। संगठन ने इस मामले में पीएफआई की भूमिका की जांच की मांग की है। सूफी खानकाह एसोसिएशन ने अपने बयान में कहा है कि इस्लाम तमाम नबियों के एहतराम यानी सम्मान का हुक्म देता है। रसूल-ए-खुदा यानी पैगंबर मोहम्मद तमाम नबियों के सुलतान हैं। उनकी तौहीन बर्दाश्त नहीं है, लेकिन साजिश करके दंगे कराने की पीएफआई की चाल कामयाब नहीं होने दे सकते। एसोसिएशन ने सरकार ने कानपुर हिंसा में पीएफआई की भूमिका की जांच की मांग की है।

सूफी खानकाह एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूफी मोहम्मद कौसर हसन मजीदी कानपुर नगर के रहने वाले हैं। पेशे से एक वकील हैं। सूफी खानकाह एसोसिएशन काफी लंबे समय से पीएफआई को प्रतिबंधित कराने के लिए राष्ट्रव्यापी अभियान चला रही है। हाल में ही एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूफी कौसर मजीदी के नेतृत्व में दस दिवसीय कानपुर से दिल्ली तक यलगार यात्रा का आयोजन कर नई दिल्ली के जंतर मंतर पर धरना दिया था।

 

26 लोग गिरफ्तार

कानपुर के बेकनगंज में शुक्रवार को हुई हिंसा (Kanpur Violence) के बाद पुलिस ने 3 FIR दर्ज की हैं, जिनमें 40 नामजद और 100 से ज्यादा अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। वायरल वीडियोज के आधार पर पुलिस (Kanpur Police) ने 26 लोगों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों पर अब गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी। सीएम योगी (CM Yogi) ने उपद्रवियों पर सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।

 

खबरें और भी हैं...