
मर्चेन्ट ऑफ चैम्बर पुन : औद्योगिक राजधानी के रूप में स्थापित करने के लिये कार्य करे : कोविंद
जल वायु पर्रिवतन रोकने के लिये तथा शहर को प्रदूषण मुक्त करने के लिये सभी लोग मिलकर कार्य करे
कानपुर। मर्चेंट्स चैम्बर ऑफ उत्तर प्रदेश ने अपने नवतिः गौरवशाली वर्षीय समारोह का आयोजन देश के प्रथम नागरिक पद पर आसीन मुख्य-अतिथि राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द, विशिष्ट-अतिथि आनंदी बेन पटेल राज्यपाल, सतीश महाना सभापति विधानसभा, और कार्यक्रम के स्वागताध्यक्ष महेन्द्र मोहन गुप्त अध्यक्ष-मर्चेंट्स चैम्बर और पूर्व संसद राज्यसभा की उपस्थिति में किया गया।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मर्चेंट चैम्बर के 90 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर इस संस्था से जुड़े आप सभी लोगों को मेरी हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं।उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि जिस संस्था को भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू, प्रथम महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और उसी के साथ-साथ प्रथम महिला राष्ट्रपति प्रतिभा देवी पाटिल जैसे महान व्यक्तित्व के लोगों ने संबोधित किया हो ऐसी संस्था के कार्यक्रम में भाग लेना मैं अपना सौभाग्य समझता हूं। उन्होंने कहा कि पिछले 90 वर्षों से मर्चेंट चेंबर व्यापार, वाणिज्य उद्योग व्यापार को बढ़ावा देता रहा है यह सच है कि आपके गौरवशाली संस्था गौरवशाली 90 वर्ष बीत चुके 100 वर्ष पूरे होने में केवल 10 वर्ष बाकी है। यह संस्था व्यापार और उद्योग जगत तथा राज्य और देश की नीति निर्माताओं को आपसी समन्वय के लिए एक मंच प्रदान करती रही है। उन्होंने कहा कि पूरे उत्तर प्रदेश को यदि आप सामने रखें तो कानपुर का नाम पहले आता था आज वह स्थिति नहीं है। लेकिन पुनः मुझे लगता है कि यह जिम्मेदारी आपकी संस्था पर ज्यादा आ गयी है। उसको आप को रिस्टोर करने में क्या चाहिए। आपकी बहुत बड़ी संस्था है, पुरानी संस्था है। यदि मर्चेंट चेंबर को देखा जाए तो मुझे नहीं लगता कि उत्तर प्रदेश में ऐसी पुरानी कोई संस्था होगी। उन्होंने मर्चेंट चेंबर के पूर्व अध्यक्षों की सूची की चर्चा करते हुये कहा कि इस सूची में किसी भी महिला का नाम नही है, मै चाहता हूॅ समाज के कार्यशैली में कभी-कभी हमारी बहने बेटियॉ पुरूषों के तुलना में आगे है, आज महिलाओं की वो स्थिति नही है जो 50 वर्ष पूर्व हुआ करती थी। उन्होंने कहा कि कभी ना कभी महिलाओं को भी मौका मिले तो मुझे लगता है कि बहुत अच्छी बात होगी।
जलवायु परिवर्तन एक विकराल समस्या के रूप में हमारे सामने है यदि इसमें हम सुधार नहीं करेंगे तो वर्तमान के साथ-साथ आने वाली पीढ़ियां भी अनेक कठिनाइयों का सामना करेंगी। यहां पर उपस्थित उद्योग व्यापार जगत के सभी प्रतिनिधियों से अपेक्षा करूंगा सिर्फ वर्तमान में चल रहे उद्योगों में प्रदूषण कम करने की दिशा में कार्य करेंगे बल्कि ऐसे नए उद्योगों को स्थापित करने में भी सहयोग करेंगे जो पर्यावरण के अनुकूल हो।
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल जी के मार्गदर्शन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार राज्य में निवेश बढ़ाने, रोजगार सृजन और प्रदेश के सतत विकास के लिए अनेक कदम उठा रही है। उन्होंने कहा कि कल लखनऊ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीसरे उत्तर प्रदेश इन्वेस्टर समिट का उद्घाटन किया जिसमें 82 हजार करोड से अधिक इनवेस्टमेंट के प्रपोजल आए हैं और खुशी की बात यह भी है कि जिसमें 400 करोड़ से अधिक कानपुर के लिए है। उन्होंने कहा कि हम देश की आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं यह हमारे देश की विकास यात्रा का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है जहा हमे न सिर्फ अपने पूर्वजों और स्वतंत्रता सेनानियों जिन्होंने हमें आजादी दिलाने के लिए अपना सब कुछ न्यौछावर कर दिया उन्हें गर्व के साथ याद करना है, बल्कि हमें अपने देश के लिए ईमानदारी और सत्य निष्ठा के साथ कार्य भी करना है ताकि जब हमारा देश आजादी की शताब्दी वर्ष मना रहा हो तब वह प्रमुख विश्व शक्ति हो और हमारी आने वाली पीढ़ियां हम सब पर गर्व करें।
सतीश महाना सभापति विधानसभा ने राम नाथ कोविन्द राष्ट्रपति, आनन्दी बेन पटेल राज्यपाल, मर्चेंट्स चैम्बर के समस्त पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए कहा की यह हम सबके लिए गौरव की बात है की हमारे मध्य ऐसी महान विभूति, मंद-मंद मुस्कान वाले ऐतिहासिक व्यक्ति हम सबके मध्य अपने बहुमूल्य समय में से कुछ समय निकलकर हम सबके मध्य उपस्थित हुए है। श्री महाना ने कहा राष्ट्रपति, राष्ट्रपति की पद पर आसीन होते हुए भी हम सबके बड़े भाई एवं मार्गदर्शक है। इस अवसर पर राज्यपाल अन्नदीबेन पटेल द्वारा मर्चेंट्स चैम्बर की स्पेशल कवर पोस्ट मास्टर जनरल का विमोचन एवं विरूपण किया गया। 90 वें यशश्वी वर्ष के अवसर पर मर्चेंट्स चैम्बर की स्मारिका का विमोचन एवं विरूपण सतीश महाना विधान सभा अध्यक्ष ने किया।
मर्चेंट्स चैम्बर के अध्यक्ष अतुल कनोडिया ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, आनन्दी बेन पटेल राज्यपाल, सतीश महाना कार्यक्रम के स्वागताध्यक्ष डॉ. महेन्द्र मोहन गुप्त, पूर्व सांसद एवं पूर्व अध्यक्ष, मर्चेन्ट्स चैम्बर ऑफ़ उत्तर प्रदेश निधिपति सिंघानिया, अध्यक्ष, जे.के. आर्गेनाइजेशन, सभागार में उपस्थित सम्माननीय मंत्रीगण, सांसद व विधायकगण, शासन व प्रशासन के प्रतिनिधि, समस्त अतिथिगण, मर्चेन्ट्स चैम्बर ऑफ़ उत्तर प्रदेश के सदस्यगण को गौरवशाली 90वें वर्ष के उल्लहासपूर्ण समारोह में सभी का सादर स्वागत, अभिनन्दन एवं वंदन किया।










