
आईडी कार्ड व ड्रेस कोड न होने से आरआई हुए कर्मियों पर नाराज
कानपुर। पनकी ड्राइविंग टेस्टिंग ट्रैक परिसर का एआरटीओ प्रशासन सुधीर वर्मा व आरआई अजीत सिंह ने गहन निरक्षण किया। निरक्षण के दौरान उन्होंने आवेदको के बैठने का कमरा, साफ- सफाई , पेजयजल समस्या व कर्मियों द्वारा अपना पहचान पत्र व सही ड्रेस कोड न होने पर रोजमार्टा कम्पनी के कर्मियों को कडी फटकार लगाई।
आपको बता दे कि सरकार द्वारा जारी निर्देशो के तहत लाइसेंस परीक्षा देने के लिए आने वाले आवेदको को ड्राइविंग टेस्टिंग ट्रैक पर समुचित सुविधाएं मिल रही है इसकी जानकारी करने के लिए एआरटीओ प्रशासन सुधीर वर्मा सुबह 10 बजे पनकी ड्राइविंग टेस्टिंग ट्रैक पर पहुंचे जहां उन्होंने बारिकियों से निरक्षण करना शुरू किया तो पाया कि इस भीषण गर्मी में जहां पर आवदेको की फोटो खींची जाती है वहां से पेयजल काफी दूर बना है जिससे लोगो को पानी पीने में काफी असुविधा हो रही है , इसके लिए उन्होंने निर्देशित किया कि पेयजल को नजदीक रखा जाए ताकि गर्मी से किसी को कोई समस्या न उत्पन्न हो। साफ-सफाई को देख कर एआरटीओ प्रशासन ने सफाई कर्मी को फटकार लगाते हुए ट्रैक और परिसर को साफ सुथरा करने के लिए कहा। एआरटीओ प्रशासन सुधीर वर्मा ने रोजमार्टा कम्पनी के सुपरवाइजर अतुल कुमार से कर्मियों के बारे में जानकारी और किसको क्या -क्या कार्य आंवटित है पूछे जाने पर उन्होंने अनभिज्ञता जताई जिस पर एआरटीओ उनके द्वारा कोई जवाब न दिए जाने से काफी असंतुष्ट दिखे। साथ ही आवेदको के बैठने के लिए बने प्रतिक्षालय में कोई भी बैठा हुआ नही मिला। जनरेट सुचारू रूप से चलता मिला। तो वही आरआई अजीत सिंह ने रोजमार्टा कमपनी द्वारा प्रदत्त कर्मियों को उनके ड्रेस और आईडी कार्ड गले में न टंगे होने पर नाराजगी जताते हुए उन्हें सही तरह से कार्यालय पोशाक में आने को कहा।










