कानपुर : पति-पत्नी पर करता था शक, दोनों के बीच हुए झगड़े के बाद पत्नी ने फांसी लगाकर दी जान

घाटमपुर। साढ़ थाना अंतर्गत बिरहर चौकी क्षेत्र के ऐमनपुर गांव मे पति से झगड़ने के बाद पत्नी ने घर के अंदर बने कमरे मे दरवाजा अंदर से बंदकर फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। परिजनों ने शव को कमरें के अंदर छत के कुंडे में रस्सी के सहारे लटकता देखा, तो पड़ोसियों की मदद से दरवाजा तोड़कर शव को फांसी के फंदे से नीचे उतारा लेकिन तब तक महिला की मौत हो गयी। परिजनों की सूचना पर पहुँची साढ़ पुलिस ने घटना की जानकारी जुटाने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

थाना क्षेत्र के ऐमनपुर गांव निवासी अनूप सिंह यादव की शादी लगभग आठ वर्ष पूर्व बांदा जिले के पपरेंदा गांव निवासी 27 वर्षीय उर्मिला उर्फ कुन्ती के साथ हुई थी। जिससे एक बेटा आयुष है। अनूप परिवार सहित गुजरात मे रहकर नौकरी करता था। घर पर बीतें दो माह पहले परिवार सहित गांव आया था। पति पत्नी के बीच मोबाइल फोन पर किसी से बात करने को लेकर विवाद चल रहा था। इस दौरान शुक्रवार को अनूप ने अपनी पत्नी को किसी से मोबाइल फोन पर बात करते देख लिया। जिंसके बाद दोनों के बीच विवाद बढ़ गया। और अनूप ने गुस्से मे आकर अपनी पत्नी को घर से बाहर निकल दिया। जिससे आहत होकर पत्नी कुन्ती उर्फ उर्मिला ने घर के अंदर बने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर छत के कुंडे के सहारे रस्सी से फांसी लगाकर जान दे दी। जब अनूप घर पहुंचा तो पत्नी को कुंडे के सहारे लटकाता देखा तो शोर मचाया शोर सुनकर पड़ोसी इकठ्ठा हो गए, जिनकी मदद से कमरे का दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतारा, लेकिन तब तक पत्नी की मौत हो गयी थी। मामले में साढ़ थानाध्यक्ष मंसूर अहमद ने बताया कि परिजनों की सूचना पर मौके पर पहुंचकर घटना की जांच की है। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं...