अज्ञात चोरों ने किया 10 कुंटल सरिया चोरी

भास्कर समाचार सेवा
मेरठ/बहसूमा। निर्माणधीन मकान के बाहर से अज्ञात चोर दस कुंतल सरिया चोरी कर ले गए। पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया तो एक गैस सिलेंडर की एक किताब मिली। पीड़िता ने थाने पर अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
रहमापुर के समीप स्थित ओमवीर गार्डन कॉलोनी में मंजू पत्नी सोनू निवासी हस्तिनापुर जमीन लेकर मकान बना रही थी। जिसमें उसने लेंटर के लिए 10 कुंतल सरिया मंगवाया था, लेकिन देर रात्रि अज्ञात चोरों ने सरिया चोरी कर लिया और फरार हो गए। जब महिला मंजू ने सुबह अपने निर्माण कार्य मकान पर आई तो वहां पर सरिया नहीं मिला, तभी उसने थाना पुलिस को फोन कर दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। जिस जगह सरिया चोरी हुआ था, उसी जगह गैस सिलेंडर की एक किताब पड़ी हुई मिली। पीड़िता ने थाने पर तहरीर देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ कार्रवाई करने तथा चोरी हुए सरिया की बरामदगी की मांग की है। थाना प्रभारी ओम प्रबल सिंह ने बताया, तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं...