
कोलकाता । कोलकाता के हरिदेवपुर इलाके में अयन मंडल नाम के युवक की हत्या को लेकर सनसनी फैली हुई है। इस मामले में कई चौकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। पता चला है कि प्रेमिका और उसकी मां से शारीरिक संबंध बनाने का वीडियो और फोटो बनाकर बह रखता था। कई बार इसके जरिए उसने ब्लैकमेलिंग की कोशिश की थी जिसकी वजह से उसकी हत्या के दावे किए जा रहे हैं।
पुलिस सूत्रों ने बताया है कि वह प्रेमिका और उसकी मां दोनों को वीडियो फोटोस के जरिए ब्लैकमेल किया करता था। जांच अधिकारियों ने उसके मोबाइल की फॉरेंसिक जांच की तैयारी की है ताकि यह पता चल सके कि उसमें किस तरह की वीडियो या फोटोज हैं।

सूत्रों ने बताया है कि इसी वीडियो फोटो के बारे में बात करने के लिए उसकी प्रेमिका ने फोन कर उसे घर बुलाया था। वही बातचीत के दौरान अयन नशे में धुत था जिसकी वजह से दोनों के बीच लड़ाई हुई और उस पर धारदार हथियार तथा लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से हमला कर दिया गया। उसके बाद प्रेमिका के भाई ने अपने दो दोस्तों को बुलाया और मेटाडोर के जरिए उसके शव को मोगराहाट ले जाकर फेंकवा दिया। दरअसल अयन मंडल की प्रेमिका ने उसके खिलाफ दुष्कर्म का एक मामला भी दर्ज कराया था। इस बारे में उससे पूछताछ भी की जा रही है।
उल्लेखनीय है कि इस मामले में पुलिस ने अभी तक अयन की प्रेमिका उसके मां-बाप, भाई और उसके दो दोस्तों को गिरफ्तार किया है। इन सातों लोगों को हिरासत में लेकर लगातार पूछताछ चल रही है। विजय दशमी की रात से अयन लापता था और शुक्रवार को मोगराहाट से उसका शव बरामद किया गया था। उस पर धारदार हथियार से हमले के कई निशान भी मिले हैं।











