VIDEO : नोएडा में डिलीवरी बॉय और गार्ड में जमकर लड़ाई, जानिए किस बात पर हुई दोनों में कहासुनी

नोएडा में एक हाउसिंग सोसाइटी में ड्यूटी पर तैनात एक सुरक्षा गार्ड और एक फूड डिलीवरी बॉय के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने कहा कि दोनों को सुनवाई के लिए कार्यकारी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया जाएगा। यह घटना CCTV कैमरा में भी कैद हो गई है।

वीडियो में दिख रहा है कि सोसाइटी के गेट पर डिलीवरी बॉय और सुरक्षा गार्ड किसी बात को लेकर झगड़ रहे हैं। इसके बाद डिलीवरी बॉय ने गार्ड को घूंसा और लात मारता है। फिर लाठी लेकर आता है और उसे मारने लगता है। इस पर गार्ड ने भी उस पर हमला करता है। थोड़ी देर बाद, डिलीवरी बॉय जमीन पर पड़ा दिखता है, जिसे लोग उठाने की कोशिश करते हैं।

पहले कहासुनी, फिर मारपीट
यह घटना नोएडा के सेक्टर 46 में गार्डेनिया सोसाइटी की है, जब खाना लेकर आए जोमैटो के डिलीवरी बॉय सबी सिंह को सुरक्षा गार्ड राम विनय ने हाउसिंग कॉम्प्लेक्स में एंट्री नहीं दी। इस पर दोनों के बीच पहले कहासुनी हुई, फिर डिलीवरी पर्सन ने गार्ड को धक्का दिया और लात-मुक्के मारना शुरू कर दिया। इसके बाद गार्ड ने जवाबी कार्रवाई की।

मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन दोनों एक-दूसरे को पहले हाथों से मारते रहे, फिर डंडों से पीटने लगे। पुलिस ने बताया कि दोनों को धारा 151 के तहत हिरासत में ले लिया गया है और स्थानीय मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाएगा। दोनों पर धारा 107 और 116 के तहत भी मामला दर्ज किया गया है।

खबरें और भी हैं...