नए सत्र के उपलक्ष्य में हवन यज्ञ कार्यक्रम का आयोजन किया गया

भास्कर समाचार सेवा
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के अभिलाषा कन्या छात्रावास परिसर में आज नए सत्र के उपलक्ष्य में हवन यज्ञ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कुलपति प्रो. राजबीर सिंह समेत हास्टल की छात्राओं ने हवन यज्ञ में आहूति देकर विश्व स्वास्थ्य एवं शांति की कामना की। कुलपति प्रो. राजबीर सिंह ने इस अवसर पर छात्राओं को जीवन में आगे बढऩे के लिए प्रेरित किया। उन्होंने छात्राओं से आह्वान किया कि वे शिक्षा, खेलकूद, सांस्कृतिक समेत अन्य सभी गतिविधियों में बढ़चढ़ कर भाग लें और अपना सौ प्रतिशत दें।
कुलपति प्रो. राजबीर सिंह ने छात्राओं से अपनी साफ्ट स्किल्ज तथा कम्यूनिकेशन स्किल्ज विकसित करने का आह्वान किया। उन्होंने विश्वविद्यालय द्वारा इस दिशा में की गई पहल बारे छात्राओं को अवगत करवाया। कुलपति ने कार्यक्रम के अंत में छात्रावास परिसर का दौरा किया तथा वहां छात्राओं के लिए उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया तथा भविष्य में इन सुविधाओं की बढ़ोत्तरी की संभावनाओं बारे एक्सप्लोर किया।
अभिलाषा कन्या छात्रावास परिसर की चीफ वार्डन प्रो. सपना गर्ग ने प्रारंभ में कुलपति प्रो. राजबीर सिंह का स्वागत किया और छात्रावास में उपलब्ध सुविधाओं बारे बताया। इस अवसर पर डिप्टी चीफ वार्डन डा. प्रतिमा रंगा, वार्डन्स एवं छात्राएं उपस्थित रहीं।

खबरें और भी हैं...