बारिश में गिरे मकान, प्रशासन से मदद की उम्मीद

भास्कर समाचार सेवा

सैफनी/रामपुर। क्षेत्र के भजनपुर गांव में सोमवार की रात को बुजुर्ग अब्दुल खालिक का मकान गिर गया। हादसे में मकान स्वामी बुजुर्ग घायल हो गया। घायल का एक निजी अस्पताल में ईलाज चल रहा है। बही दूसरा क्षेत्र के मझरा घाट गांव निवासी विजय सिंह पुत्र रामरतन का भी बारिश से मकान गिर गया। गौरतलब है कि पिछले कई दिन से नगर क्षेत्र में रोजाना बारिश हो रही है जिसके कारण ईंट व गारे से बने मकान की कच्ची मिट्टी से बनी छतें कमजोर हो कर भरभरा गिर जाती हैं। जिससे गृह स्वामी को जान व माल की बहुत हानि होती है। बहीं अब हादसों के ग्रामीणों को शासन से मकान मिलने की उम्मीद है। देखना अब यह होगा की अधिकारियों को इन लोगो का कितना ध्यान रहता है। इन लोगो को मकान मिलता है नहीं।

खबरें और भी हैं...