
भास्कर समाचार सेवा
शाहपुरा-मूलचन्द पेसवानी शाहपुरा के इंजि. शक्तिसिंह परिहार को क्षत्रिय अस्तिव न्याय मोर्चा भारत का राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
क्षत्रिय अस्तिव न्याय मोर्चा के युवराज सिंह रवानी ने जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र सिंह परिहार ने यह नियुक्ति की है। परिहार को दिये गये नियुक्ति पत्र में क्षत्रिय समाज के सर्वांगीण विकास के लिए काम करने को कहा गया है। परिहार वर्तमान में राष्ट्रीय राजपूत महासभा के उपाध्यक्ष भी है। इस मौके पर उनके समर्थकों व शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुये उन्हें बधाई दीं है। वहीं नवनियुक्त राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष शक्ति सिंह परिहार ने संगठन की ओर से उन्हें सौंपी गयी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी पर धन्यवाद व्यक्त करते हुये कहा है कि क्षत्रिय अस्तिव न्याय मोर्चा ने उन पर भरोसा कर उन्हें जो दायित्व सौंपा है उसे वह पूर्ण निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करते हुये सदैव संगठन हित में कार्य करेंगे।















