करवाचौथ के मौके पर युवक करवा रहा था गर्लफ्रेंड को शॉपिंग, पत्नी ने जब बाजार में पकड़ा, तो…

लखनऊ। करवाचौथ के मौके पर गुरूवार को एक शादीशुदा युवक को गर्लफ्रेंड को मार्केटिंग कराना महंगा पड़ गया। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में करवाचौथ के दिन शादीशुदा शख्स अपनी प्रेमिका को शॉपिंग करवा रहा था। इसी दौरान उसकी पत्नी ने बाजार में दोनों को देख लिया। फिर तो उसने आपा खो दिया और युवक के कारनामे को महिला ने अपने परिजनों को बताया तथा उन्हें बुलाकर पति व प्रेमिका को सरेआम बाजार में पीट दिया। जिसके बाद हंगामा बढ़ता देख आस-पास लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। मामले की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। अब पति के खिलाफ पत्नी की लिखित शिकायत पर पुलिस जांच में जुट गई है।

https://twitter.com/yogendraJPsingh/status/1580559673736192001?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1580559673736192001%7Ctwgr%5E69e5d873d2a69513472d58808372122d76f1474a%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fm.bhaskarhindi.com%2Fstate%2Fnews%2Fon-the-occasion-of-karva-chauth-the-young-man-was-getting-girlfriends-shopping-wife-caught-in-the-market-415945

आरोपी युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

इस पूरे मामले को लेकर पुलिस का कहना है कि तुराबनगर बाजार में मारपीट की सूचना प्राप्त हुई थी। जिसके बाद जांच में पाया गया कि शादीशुदा युवक अपनी प्रेमिका के साथ खरीददारी कर रहा था। अब युवक की पत्नी ने पति के खिलाफ थाने में लिखित तहरीर दी है। मामले में कार्रवाई की जा रही है। सीओ अंशु जैन के मुताबिक, शिकायतकर्ता महिला ने बताया कि उसकी शादी वर्ष 2017 में हुई थी। पति से विवाद चल रहा है तथा कोर्ट में मामला भी चल रहा है। महिला का पति किसी अन्य लड़की को शॉपिंग करा था, जिसे महिला ने रंगे हाथ पकड़ लिया। युवक को पुलिस पकड़कर थाने ले आई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए हर पहलुओं पर जांच की जा रही है।

खबरें और भी हैं...