पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन

भास्कर समाचार सेवा
टांडा/रामपुर। गुरुवार को जूनियर हाईस्कूल बादली में न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन बहुत ही हर्षोल्लास के साथ हुआ। जिसमें डॉ.राजवीर सिंह जिला अध्यक्ष जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ ने फीता काट कर किया प्रतियोगिता मे 100 मीटर रेस का शुभारंभ हिमदीप सिंह प्रधान अध्यापक जूनियर हाईस्कूल बादली ने हरी झंडी दिखाकर किया। उच्च प्राथमिक विद्यालय कन्या टांडा के बच्चों ने सरस्वती वंदना गीत पर अपनी नृत्य प्रस्तुति दी। साथ में न्याय पंचायत के सभी शिक्षको ने कार्य किया एवं अपना सहयोग दिया। प्रतियोगिता में लंबी कूद उच्च प्राथमिक स्तर बालक वर्ग सौ, दो सौ और चार सौ मीटर रेस मैैं विशेष कुमार यूपीएस करखेड़ा ने प्रथम स्थान पर प्राप्त किया। लंबी कूद में भी विशेष कुमार ने ही स्थान प्राप्त किया। कबड्डी में प्रथम विजेता यूपीएस करखेड़ा की टीम रही, बालिका वर्ग उच्च प्राथमिक विद्यालय 100,200,400 मीटर रेस मे नाजिया यूपीएस जालपुर ने तीनों में प्रथम स्थान प्राप्त किया,लंबी कूद यूपीएस
नाजिया यूपीएस जालपुर ने प्रथम स्थान प्राप्त। गोला फेक यूपीएस बंदना यूपीएस करखेड़ा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कबड्डी यूपीएस यूपीएस जालपुर की टीम ने कबड्डी में प्रथम स्थान प्राप्त किया किया, खो-खो यूपीएस यूपीएस बादली की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त बालक वर्ग प्राथमिक स्तर किया, 100 मीटर रेस में केशव सबसे कम अपोजिट कन्या टांडा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर रेस मैं जैद ने प्राथमिक विद्यालय करखेड़ा ने, प्रथम स्थान प्राप्त किया,लंबी कूद मैं रंजीत कुमार मजरा बहादुर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।डॉ राजवीर सिंह जिला अध्यक्ष, हिमदीप सिंह जिला उपाध्यक्ष व संकुल शिक्षक रवि कुमार,सुनील कुमार, जय प्रकाश सिंह ब्लॉक अध्यक्ष, मौ तनवीर ब्लॉक मंत्री, सईद सागर मीडिया प्रभारी आदि द्वारा सभी विजेताओं को प्रमाण पत्र एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया एवं कार्यक्रम का समापन सभी विजेताओं को आगे के खेलो लिए हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए किया गया। इस अवसर आशा तिवारी,नफासत अली, विकारून निशा,डॉ प्रभा, ऊषा रानी, सर्वेश कुमार, रेशमा बी, शोभा यादव, शैलेश कुमार, नरेश कुमार,आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए हमारी संकुल टीम न्याय पंचायत बादली के सभी शिक्षक शिक्षिकाओं का हार्दिक अभिनंदन किया।

खबरें और भी हैं...