
भास्कर समाचार सेवा
स्वार/रामपुर। मसवासी क्षेत्र में धान क्रय केंद्र मानपुर जो कि किसान सेवा सहकारी समिति विजारखाता तहसील स्वार के प्रांगण में स्थापित है। इस स्थान पर कीचड़ होने के कारण किसान काफी परेशान रहते हैं, यह क्रय केंद्र पर अभी तक कोई तोल चालू नहीं हो पाई है और गत एक अक्टूबर से उक्त क्रय केंद्र पर कागजों में तोल चालू दिखाई गई है लेकिन किसी किसान का एक दाना भी अभी तक क्रय केंद्र पर नहीं तूल पाया है।
क्षेत्र के किसान चाहते हैं, कि उक्त क्रय केंद्र का स्थान परिवर्तित कर समीपवर्ती मानपुर उत्तरी ग्राम पंचायत स्थित पंचायत घर के प्रांगण में स्थापित किया जाए ताकि किसानों को सुविधा मिल सके, और धान क्रय केंद्र पर धान से लदे वाहन लाने व ले जाने में किसानों को कोई परेशानी ना हो सके। इसी के चलते मसवासी क्षेत्र के किसानों ने उच्च अधिकारियों से मानपुर उत्तरी में क्रय केंद्र लगवाए जाने की मांग की है, मांग करने वालों में सतनाम सिंह, जसवीर सिंह, प्रताप सिंह, हरपाल सिंह, मनजीत सिंह, तरसेम, संधू, तमाम क्षेत्र के किसान साथ में रहे।














