सीओ की अध्यक्षता में संपन्न हुई शांति समिति की बैठक

भास्कर समाचार सेवा
शाहबाद /रामपुर। आगामी त्यौहार धनतेरस और दीवाली के मद्देनजर कोतवाली शाहबाद में सीओ की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक संपन्न हुई। सीओ ने व्यापारियों को सुरक्षा का दिलाया विश्वास।
गुरुवार को कोतवाली शाहाबाद में आगामी त्यौहारों के मद्देनजर पुलिस क्षेत्राधिकारी अतुल कुमार पांडे की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित हुई इस मौके पर पुलिस क्षेत्राधिकारी ने बैठक में मौजूद व्यापारियों एवं नगर व ग्रामीण क्षेत्रों से आए नागरिकों को सुरक्षा का विश्वास दिलाया उन्होंने कहा कि धनतेरस पर जमकर खरीदारी होती है इसलिए व्यापारी भाई निडर होकर धनतेरस पर व्यापार करें सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस तैनात रहेगी। साथ ही खुराफातियों पर कड़ी नजर रखी जाएगी त्योहार में किसी भी तरह का व्यवधान पैदा करने पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी। बाजार में भीड़ भाड़ रहने पर कोतवाल अजय कुमार मिश्रा सहित निरीक्षक राकेश कुमार एसआई कमलेश कुमार एसआई ज्योति अग्रवाल को आवश्यक दिशा निर्देश दिए । संचालन मुकेश चंद्र गुप्ता ने किया ।इस मौके पर अन्नू रावत, मयंक अग्रवाल ,केशव गुप्ता, शावेज खान, गोरे खां, घनश्याम रस्तोगी आदि मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...