आईवे के पांच छात्र छात्राओं ने आईआईटी में लहराया परचम

भास्कर समाचार सेवा

फिरोजाबाद lआईवे इंटरनेशनल स्कूल में भव्य सम्मान समारोह का आयोजन कराया गया! जिसमें विद्यालय के 5 छात्र-छात्राओं जिन्होंने आईआईटीजेईई एडवांस का एग्जाम पास किया उनका सम्मान विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती नंदिनी यादव जी के द्वारा स्मृति चिन्ह एवं चेक भेट कर किया गया! जिसमें प्रगति दुबे पुत्री श्री शशिकांत दुबे ग्राम कनैटा को बीएचयू आईआईटी बनारस,सभ्य साची पुत्र श्री संतोष कुमार राजनगर शिकोहाबाद ने आईआईटी इंदौर,आर्यस कुमार पुत्र श्री अनिल कुमार आनंद लोक कॉलोनी डवरई बीएचयू आईआईटी बनारस,अभय राज सिंह पुत्र श्री रामदयाल भारती रैना की पुलिया फिरोजाबाद बीएचयू आईआईटी बनारस एवं इशिता जैन पुत्री श्री अनिल जैन नई बस्ती फिरोजाबाद एनआईटी इलाहाबाद को देश के प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग संस्थानों में प्रवेश मिला है विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती नंदिनी यादव जी के द्वारा कहा गया कि बच्चों की कड़ी मेहनत के कारण एवं उनके माता-पिता के त्याग से ही यह सफलता संभव है उन्होंने सभी बच्चों को एवं उनके माता पिता को बधाई दी साथ ही कहा इन बच्चों ने हमारे स्कूल का ही नहीं फिरोजाबाद जिले का नाम रोशन किया है और हम चाहेंगे कि आगे भी इसी तरह से नाम रोशन करते रहे यह सभी बच्चे 25 अक्टूबर को अपने-अपने शिक्षण संस्थान में अध्ययन के लिए प्रस्थान करेंगे!
बच्चों के सम्मान समारोह में मौजूद विद्यालय के 9वी से लेकर 12वीं कक्षा के छात्र छात्राओं ने आईआईटी जेईई में सफलता हासिल करने के लिए किस तरह से अध्ययन करना है उन्होंने उसके संबंध में संवाद किया !
चयनित बच्चों ने उनके प्रश्नों के सरलतापूर्वक उत्तर दिए!
सभी अध्यापकों ने उन बच्चों को बधाई एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की!

खबरें और भी हैं...