
जल जीवन मिशन “हर घर जल” के अंतर्गत मनाया गया कार्यक्रम
भास्कर समाचार सेवा
शाहबाद/रामपुर। विकास खण्ड शाहबाद के ग्राम कूप में “हर घर जल” दिवाली का कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें ग्राम कूप को दीयों की रौशनी में जगमग किया गया। अपने-अपने घर तक नल के माध्यम से स्वास्थ्य पेयजल की सुविधा मिलने से ग्रामीणों में खुशी की लहर है। अधिशासी अभियंता जल निगम ग्रामीण मोहित विक्रम सिंह ने बताया कि इस दौरान ग्रामीण बड़ी संख्या में दीपोत्सव में शामिल हुए। गाँव की महिलाओं द्वारा लक्ष्मी, गणेश जी की आरती और बच्चों द्वारा रंगोली व चार्ट पेंटिंग बनाई गयी। बच्चों द्वारा आकर्षक पेंटिंग्स बनाने पर उन्हें पुरस्कार भी दिए गए और ग्रामीणों ने गाँव मे कार्यक्रम के आयोजन से ख़ुशी का इजहार किया गया। संस्था द्वारा हस्ताक्षर अभियान भी चलाया। नवनीत कौर ने बताया कि यह पहला मौका है जब दिवाली से पहले गाँव में जल जीवन मिशन के तहत दिवाली मनाई गई।
पीने का शुद्ध पानी घरों तक मिलने की ख़ुशी लोगों के चेहरों पर दिखाई दी
ग्रामीणों ने नल कनेक्शन के पास रंगोली सजाई, किसी ने नल के टैप को फूल की माला पहनाई और किसी ने तिलक लगाया, तो कई घरों में नल टैप की आरती भी उतारी गई। लोगो ने इस अवसर पर पानी को बर्बाद न करने का संकल्प लिया।














