पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव की तेरहवीं गांव सुराना व सुठारी से होगे सैकडों ग्रामीण शामिल

भास्कर समाचार सेवा मुरादनगर । सपा नेता व जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि विकास यादव के नेतृत्व में गांव सुराना व सुठारी से सैंकडों ग्रामीण बस से पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि देने के लिए उनकी तेरहवीं मे शामिल होने के लिए सैफाई इटावा पहुचे है। जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि विकास यादव ने बताया कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं देश के पूर्व रक्षा मंत्री धरती पुत्र मुलायम सिंह यादव की तेरहवी सैफई में आयोजित है। जिसमें भाग लेने के लिए गांव सुठारी – सुराना के सैकड़ों ग्रामीण बस द्वारा प्रस्थान किया और वहां जाकर अखिलेश यादव को किसानों के मसीहा धरती पुत्र मुलायम सिंह के पद चिन्हों पर चलने के लिए पगड़ी पहनाकर समाज और बिरादरी की जिम्मेवारी दी जाएगा।

खबरें और भी हैं...