
- कैबिनेट मंत्री ने जरूरतमंद परिवारों संग मनाई दीवाली
- ब्रज प्रभात सेवा संस्थान द्वारा आयोजित हुआ कार्यक्रम
भास्कर समाचार सेवा
कोसीकलां। कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण ने कहा कि दीपावली पर प्रत्येक घर खुशियों के दीप जले । इसके लिए हम सब की जिम्मेदारी बनती है कि हम अपने समाज के प्रत्येक उस व्यक्ति को दीपोत्सव में शमिल करें जो जरूरत मंद हो। कहा कि भारत की खुशियां बांटने की परंपरा रही है। दीपोत्सव के त्यौहार पर समाज को उसी पुरानी पहचान के तहत त्यौहार मनाने चाहिए।
कैबिनेट मंत्री श्री चौधरी शुक्रवार को आर्य नगर स्थित आर्य समाज धर्मशाला में ब्रज प्रभात सेवा संस्थान के बैनर तले आयोजित दीपोत्सव कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने 151 जरूरतमंद परिवारों को दीपोत्सव का जरूरी सामान भेंट कर दीपावली मनाई । कहा कि ऐसे आयोजनों की बहुतायत में आवश्यकता है। ताकि हर जरूरतमंद का घर रोशन हो सके। व्यापारी कल्याण बोर्ड के चेयरमैन रविकांत गर्ग ने कहा कि समाज जागरूक होकर भाईचारे को बढावा देने वाले कदम उठा रहा है। भारतीय त्यौहार आपसी सहयोग बढाने और वसुधैव कुटुंबकम की भावना के ओतप्रोत होते हैं। यह कार्यक्रम भी हमें यही सीख दे रहा है। इस दौरान सभी ने 151 जरूरमत परिवारों को सामान वितरित किया। कार्यक्रम में समाजसेवी तरूण सेठ, ईओ उमेश कुमार मिश्र, योगेंद्र शर्मा, कर्मवीर चौधरी, संस्थान अध्यक्ष कन्हैया लाल गोयल, पंकज भार्गव, अजय गोइंका, योगेश धानौतियां, होती चाचा, विजय शर्मा, सत्यनारायण, प्रभा, संता, सीमा अग्रवाल, ममता सक्सैना, नितिन गोयल, विवेका आचार्य , धर्मराज महाराज आदि उपस्थित थे।













