
भास्कर समाचार सेवा
सिकंदराबाद ।नगर सिकंदराबाद के जीएमआर बैंक्विट हॉल में मजदूर संघ द्वारा सूरज सैनी के तत्वाधान में दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में भवन निर्माण के ठेकेदार, राजमिस्त्री व मजदूर उपस्थित रहे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक राजेश रहे।कार्यक्रम में जिला संघचालक श्री कृष्णपाल, जिला कार्यवाह अमित, जिला सह कार्यवाह योगेंद्र , जिला संपर्क प्रमुख संदीप त्यागी, क्षेत्रीय विधायक लक्ष्मी राज सिंह , भाजपा जिला महामंत्री अजय त्यागी ,सांसद प्रतिनिधि सुरेश चंद्र शर्मा,राजपाल लोधी, चंद्रभान सैनी,गुरुदयाल सैनी उपस्थिति रहे।
कार्यक्रम का मंच संचालन समाजसेवी आकाश लाला ने किया। कार्यक्रम में आये मजदूर भाइयों को फ्रिज, वाशिंग मशीन, पंखे , टीवी गैस गीजर ,क्रोकरी सेट, हीटर, घड़ी आदि विभिन्न प्रकार के उपहार बांटे गए। जिन्हें पाकर मजदूर वर्ग के लोगों की खुशी का ठिकाना ना रहा।
कार्यक्रम में प्रेम राणा, राजीव, लक्ष्मण सैनी, नरेंद्र ,राघवेंद्र, विष्णु, रितिक, सुभाष सैनी, नवीन साहनी, श्याम भाटी एवं सैनी समाज के अन्य गणमान्य लोगों मौजूद रहे।














