
साइबर अपराध घटित होने पर तुरंत 1930 या 112 पर करें कॉल
भास्कर समाचार सेवा
रोहतक , शुक्रवार को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, रोहतक रेंज रोहतक श्रीमती ममता सिंह ने आज थाना लाखनमाजरा के एरिया मे साइबर सुरक्षा जागरुकता अक्तूबर माह के अंतगर्त आमजन को साइबर अपराध व नशे के खिलाफ जागरूक किया। इस दौराने पुलिस अधीक्षक उदय सिंह मीना, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रोहतक कृष्ण कुमार लोहचब, थाना प्रभारी, व अन्य स्टाफ मौजूद रहा। सबसे पहले एडीजीपी ममता सिंह ने लाखनमाजरा थाना का दौरा किया। थाना का रिकार्ड चैक किया तथा संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए है।
एडीजीपी ममता सिंह ने बताया कि साइबर जागरूकता माह के अंतर्गत जिला रोहतक मे पुलिस प्रतिदिन आमजन को साइबर अपराध के प्रति जागरूक करने का काम कर रही है। साइबर अपराधी आमजन को अपने चंगुल में फंसाने के लिए व्हाट्सएप, टेलीग्राम, फेसबुक, इंस्टाग्राम इत्यादि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के माध्यम से विभिन्न प्रकार के लॉटरी और गिफ्ट आइटम देने का मैसेज भेजते हैं और इन फ्री के गिफ्ट के लालचवश व्यक्ति इन ठगों की बातों में आकर उनके द्वारा भेजे गए लिंक पर क्लिक कर देते हैं जिसके पश्चात आरोपी उनके मेहनत की सारी कमाई चुटकियों में साफ कर जाते हैं।
उन्होंने बताया कि आमजन किसी भी प्रकार की लॉटरी या फ्री गिफ्ट आइटम के लालच में न आएं और अपने अकाउंट, एटीएम कार्ड, पिन नंबर, ओटीपी व अपनी निजी जानकारी किसी के साथ साझा ना करें। ऑनलाइन गेम खेलते समय बच्चो को सावधानी बरतनी चहिए व अपने से बडो की सलाह लेनी चहिए। ऑनलाइन खेलते समय किसी भी अजनबी खेलने वाले से ना मिले। अगर आपके साथ किसी भी तरह की साइबर ठगी की घटना घटित हो जाती है तो इसकी सूचना तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल कर अपनी शिकायत दर्ज करे और www.cybercrime.gov.in पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज करवाये। इसके अलावा अगर किसी कार्यवंश 1930 नंबर नही मिलता है तो आमजन डायल 112 पर भी अपनी शिकायत दर्ज करा सकते है। दोनो नंबर 24×7 कार्य करते है। आमजन जितनी जल्दी हो सके 1930 या 112 पर कॉल कर शिकायत दर्ज करवाये। इसके अलावा साइबर अपराध थाना रोहतक या नजदीक पुलिस स्टेशन में स्थापित साइबर हेल्प डेस्क पर भी अपनी शिकायत दर्ज की जा सकती है तथा साइबर अपराध के बारे में सहायता ली जा सकती है। उक्त सावधानियों का प्रयोग करके आप साइबर अपराधियों के चंगुल में आने से अपने आप को बचा सकते हैं।
एडीजीपी ममता सिंह ने आगे आमजन को संबोधित करते हुए कहा कि नशे के खिलाफ हर व्यक्ति को जागरुक होना जरुरी है। नशा व्यक्ति को शारीरिक रुप से कमजोर कर मनुष्य के शरीर को बीमारियों की तरफ धकेलता है। नशे से होने वाली बीमारियों बारे जागरुक कर विद्यार्थियों को ड्रग्स, नशीली दवाएं, गांजा, हेरोइन, स्मैक, चरस व अन्य प्रकार के नशे से दूर रहकर अपने करियर पर फोकस करना चाहिए और अपने साथ-2 अपने आस-पास रह रहे युवाओं को भी नशे के विरुद्ध व रोकथाम के प्रति जागरूक करना चहिए। नशीले पादर्थो की तस्करी, अवैध धंधा करने वाले के बारे मे पुलिस को तुरंत सुचना दे। नशे के खिलाफ व नशे से स्वास्थ्य पर पडने वाले बुरे प्रभावो बारे भी आमजन को जागरुक किया गया। उन्होने कहा कि रोहतक को नशा-मुक्त बनाने मे पुलिस का सहयोग करे। हर व्यक्ति अपने आस-पास के युवको को नशे से दूर रहने बारे जागरुक करे व नशे से होने वाली दुष्परिणामो बारे अवगत कराए। नशीले पदार्थों के व्यापार से संबंधित जुर्म व कानूनों के बारे में बताया। नशे से संबधिंत सूचना देने के लिए टोल फ्री नंबर 9050891508 पर कॉल कर तुरंत सूचना दे। सूचना देने वाला व्यक्ति का नाम गुप्त रखा जाएगा।













