अवैध वसूली का विरोध करने पर दबंगों ने दुकान को किया आग के हवाले एक घायल

भास्कर समाचार सेवा

रामपुर। नगर की साप्ताहिक बाजार में दीपावली पर अवैध रूप से वसूली कर रहे दबंग युवकों का विरोध करने पर दबंगों ने दुकान में लगाई आग और एक दुकानदार को राड मारकर घायल कर दिया घायल को उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भेजा गया है नगर के मोहल्ला नसीराबाद निवासी बिट्टू पुत्र अकबर अली और नाजिम पुत्र याकूब साप्ताहिक बाजार में पुराने कपड़े की दुकान लगाकर अपना गुजर-बसर करते हैं आज वह जब दोपहर करीब 2:00 बजे के बाद अपनी दुकान पर बैठे थे तब 8-10 दबंग युवक आए और दीपावली की उपलक्ष में अवैध रूप से उगाही करने लगे जिसका जब विरोध बिट्टू और नाजिम ने किया तब उक्त लोगों ने उन पर हमला बोल दिया जिससे बिट्टू बुरी तरह घायल हो गया शोर मचाने से बौखलाए दबंगों ने नाजिम की दुकान को आग के हवाले कर दिया भीड़ भीड़-भाड़ इलाके में अचानक लगी आग से बाजार में हड़कंप मच गया तुरंत सूचना पुलिस को दी गई सूचना पाकर कोतवाली प्रभारी राजेश बैंसला मैं फोर्स के मौके पर पहुंच गए मौका पाकर दबंग युवक फरार हो गए घायल बिट्टू ने आकाश,दहिया निवासी असदुल्लापुर समेत 5-6 अन्य लोगों के खिलाफ कोतवाली प्रभारी को मारपीट करने आग लगाने और जान से मारने की धमकी देने की तहरीर दी है पुलिस ने घायल को उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजकर रिपोर्ट दर्ज कर ली है

खबरें और भी हैं...