अनाधिकृत कॉलोनी पर चला बीकेडीए का बुलडोजर

सिकंदराबाद बाईपास पर हुई अनाधिकृत कालोनियों पर कार्रवाई

भास्कर समाचार सेवा

सिकंदराबाद। बुलंदशहर विकास प्राधिकरण ने सिकंदराबाद बाईपास पर स्थित दो अनाधिकृत कालोनियों पर धवस्त्तिकरण की कार्रवाई की। वहां बनी चाहर दीवारी को बुलडोजर चलवा कर गिराया गया।
बीकेडीए जिला मुख्यालय में सिकंदराबाद की कुछ ही कॉलोनी स्वीकृत हैं। जबकि बाईपास, दनकौर रोड, गुलावठी रोड, जेवर रोड, सभी पर अनाधिकृत कालोनियां विकसित हो गई है। विकास प्राधिकरण समय-समय पर ऐसी कॉलोनियों के खिलाफ कार्यवाही करता है। लेकिन इस सब के बावजूद भी आए दिन अस्वीकृत कालोनियों का दायरा बढ़ना लगातार जारी है। शुक्रवार की दोपहर क्षेत्र बाईपास पर स्थित नरवीर सिंह की एक 15 बीघा व दीपक गोयल की 6 बीघा में विकसित हो रही अनाधिकृत कालोनिया जोकि बीकेडीए से स्वीकृत नहीं थी पर विकास प्राधिकरण ने बुलडोजर चलवा या और वहां पर बने बाउंड्री को तोड़ा गया। जिससे कॉलोनी कॉलोनाइजर ओ में हड़कंप मच गया। अभियान सहायक अभियंता अवर अभियंता एवं स्टाफ की उपस्थिति में बीकेडीए के सक्षम अधिकारी संतोष कुमार सिंह के मार्गदर्शन में चलाया गया। प्राधिकरण की उपाध्यक्ष डा0 अंकुर लाठर ने जनता से अपील करते हुए कहा कि बिना मानचित्र के कोई भी निर्माण कार्य ना करें। उन्होंने बताया कि अवैध कालोनियों पर बीकेडी का बुलडोजर लगातार चलता रहेगा। साथ ही उन्होंने बताया कि स्वीकृत कालोनियों की सूची प्राधिकरण की वेबसाइट पर उपलब्ध है। सूची में उपलब्ध कॉलोनी ही स्वीकृत है उसके अलावा सभी कॉलोनियों अनाधिकृत हैं।

खबरें और भी हैं...