आगामी 28 तारीख को आयोजित होगा प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व क्लीनिक

  • जनपद के सभी एफआरयू पर होगी गर्भवतियों की जांच
  • दिवाली के अवकाश के चलते 24 की जगह 28 अक्टूबर को आयोजित होगा प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व क्लीनिक भास्कर समाचार सेवा

मथुरा। हर माह की 24 तारीख को आयोजित होने वाला प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व क्लीनिक दिवाली के त्योहार पर अवकाश के चलते 28 अक्टूबर को आयोजित होगा। इसमें जनपद के सभी फर्स्ट रेफरल यूनिट (एफआरयू) पर गर्भवतियों की प्रसव पूर्व जांच की जाएगी।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय कुमार वर्मा ने बताया कि यह प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान दिवस का ही विस्तारित रूप है। इसमें जनपद के सभी एफआरयू पर गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व जांच की जाएगी। इस बार 24 तारीख को अवकाश होने के चलते यह 28 अक्टूबर को आयोजित होगा। सीएमओ ने बताया कि हर माह की नौ तारीख को जनपद के सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान दिवस आयोजित होता है। इसमें एमबीबीएस चिकित्सक गर्भवती की प्रसव पूर्व जांच नि:शुल्क करती हैं। जटिलता होने पर महिला को चिन्हित कर उन पर खास नजर रखी जाती है। चिन्हित इन्ही उच्च जोखिम वाली गर्भवतियों को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व क्लीनिक में जनपद के एफआरयू पर जांच की जाती है|

जिला मातृ स्वास्थ्य परामर्शदाता मुकेश गौतम ने बताया कि इस अवसर पर गर्भवती को पहली और दूसरी तिमाही में एक बार विशेषज्ञ या एमबीबीएस चिकित्सक की देखरेख में निःशुल्क प्रसव पूर्व गुणवत्तापरक जांच एवं उपचार उपलब्ध कराया जाएगा।

खबरें और भी हैं...