
भास्कर समाचार सेवा
मेरठ। नगर निगम द्वारा कबाड़ से तैयार की जा रही कलाकृतियां लोगों को लुभा रही है। पुरानी वस्तुओं को नए रूप में तैयार करके शहर के विभिन्न स्थानों पर रखा जा रहा है। सहायक नगर आयुक्त इंद्र विजय ने बताया, सिविल लाइन, पांडव नगर, जेल चुंगी, मंगलपांडे नगर आदि स्थानों पर सौंदर्यकरण किया है। शुक्रवार को पांडवनगर स्थित गन्ना भवन के पास पुराने ड्रमों के अंदर पौधों को रखा गया, इन ड्रमों पर हुई पेंटिंग आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। यहां की दीवारों को भी पेंट करके खूबसूरत बनाया गया है। उनहोंने बताया, यह अभियान अपर नगरायुक्त प्रमोद कुमार के नेत्तृव में किया जा रहा है, जो आगे भी चलता रहेगा।














