प्रदेश मान्यता समिति में ग्रा.प.ए. के दो सदस्यों को शामिल करने के लिए जिले के पत्रकारों ने सीएम को भेजा ज्ञापन

ग्रामीण पत्रकार एसोशिएशन के बैनर तले जिलाध्यक्ष बॉबी ठाकुर के नेतृत्व में डीएम के माध्यम से भेजा गया ज्ञापन

भास्कर समाचार सेवा

कासगंज । ग्रामीण क्षेत्र के पत्रकारों की समस्याओं को पिछले 36 सालों से उठाने वाले संगठन ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित एक ज्ञापन डीएम कासगंज के माध्यम से भेजकर यह मांग की है कि प्रदेश स्तर पर संचालित प्रदेश मान्यता समिति में संगठन के दो सदस्यों को नामित किया जाए।
संगठन के जिला अध्यक्ष संजीव कुमार ठाकुर के नेतृत्व में जनपद भर के पत्रकारों ने सीएम को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी हर्षिता माथुर को ज्ञापन देते हुए बताया कि प्रदेश के सभी जिलों में पत्रकार स्थायी समिति डीएम की अध्यक्षता में संचालित होती है।

यूपी सरकार द्वारा जारी शासनादेश के अनुसार इस समिति में संगठन का जिलाध्यक्ष विशेष आमंत्रित सदस्य की हैसियत से सम्मलित होता रहा है, लेकिन प्रदेश स्तर पर होने वाली समस्याओं से ग्रामीण अंचल का पत्रकार पीड़ित रहता है।
इसलिए प्रदेश स्तर पर संचालित होने वाली प्रदेश मान्यता समिति में ग्रामीण पत्रकार एशोसिएशन के दो सदस्यों को सम्मलित किया जाए ताकि ग्रामीण अंचल के पत्रकारों को किसी समस्याओं से ग्रसित न होना पड़े।
ज्ञापन देने वालों में मंडल अध्यक्ष अलीगढ़ रामनरेश चौहान फहीम अख्तर, अतुल यादव (रवि), विशाल श्रोत्रिय, अनूप चौहन, विजय मौर्य, देवेंद्र यादव, जयचंद, विमल बाबू, अजय यादव, अमन यादव, मोहित वर्मा, जसवीर, अर्पण उपाध्याय, मनोज पराशर, विक्रम पांडे, चेतन गौतम, सौरभ गुप्ता, आशुतोष पचौरी,अंकित, मोनू, कैलाश चंद आदि पत्रकार उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...