नहरों की सिल्ट सफाई, स्क्रेपिंग का शुभारंभ विधायक डॉ. मंजू शिवाच ने किया

भास्कर समाचार सेवा

मोदीनगर । सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग, रबी फसली 1430, वर्ष 2022-23 में नहरों की सिल्ट सफाई, स्क्रेपिंग के कार्य का, शुभारंभ विधायक डॉ मंजू शिवाच ने फीता काटकर किया। विधायक ने बताया कि नगर पंचायत पतला स्थित टिकरी रजवाहा की सफाई कार्य की शुरुआत की गई है, क्षेत्र के अनेक रजवाहे बंद पड़े हुए थे। सफाई ना होने के कारण, राजवाहो में पानी टेल तक नहीं पहुंच पाता था। जिसके कारण सिंचाई व्यवस्था प्रभावित होती थी। विधायक ने कहा कि सिंचाई की समस्या को देखते हुए क्षेत्र के कई राजवाहों की साफ सफाई लगातार करा रही हैं। इस कड़ी में नगर पंचायत पतला स्थित टिकरी राजवाहे की सफाई का कार्य आज से शुरू किया गया है। साथ ही विधायक ने उपस्थिति सिंचाई विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राजवाहा की सफाई ठीक प्रकार से किए जाने के निर्देश देते हुए कहा कि, राजवाहे की साफ सफाई का विशेष ध्यान रखा करें तथा समय-समय पर राजवाहे की सफाई कराते रहें ,ताकि किसानों को फसल की सिंचाई में किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत ना हो। इस अवसर पर सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता नीरज कुमार लांबा, सहायक अभियंता, सत्येंद्र कुमार, ,जूनियर इंजीनियर बृजेश कुमार आदि उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...