विश्व आयोडीन अल्पता दिवस का किया गया आयोजन

भास्कर समाचार सेवा

शिकोहाबाद। जे.एस. विश्वविद्यालय के अंतर्गत इंस्टिट्यूट ऑफ़ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज के नर्सिंग के समस्त छात्र छात्राओं द्वारा दिनांक 21 अक्टूबर 2022 को विश्व आयोडीन अल्पता दिवस का आयोजन किया गया जिसमें विश्वविद्यालय के पास के ही गांव मोहम्मदपुर में विश्व आयोडीन अल्पता दिवस जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नर्सिंग के समस्त छात्र-छात्राएं एवं शिक्षक शिक्षिकाओं ने भाग लिया।
विश्वविद्यालय के महानिदेशक डॉ. गौरव यादव तथा नर्सिंग विभाग के प्रधानाचार्य श्री राम अवतार त्यागी की अध्यक्षता में कार्यक्रम सफलता पूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मौके पर रविकांत त्यागी, इंद्रेश गुप्ता, मुकेश कुमार, अभिषेक यादव, शालिनी बिश्नोई, संदीप यादव, डॉ सुखेन्द्र यादव, एवं दीक्षा यादव, आदि शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे । तथा कार्यक्रम का संचालन रवि कांत त्यागी और इंद्रेश गुप्ता ने किया।

खबरें और भी हैं...