
आरोपियों के कब्जे से दो तमंचा छह जिंदा कारतूस व दो बाइकें भी बरामद।
भास्कर समाचार सेवा
कासगंज : जिले की सहावर कोतवाली पुलिस एसओजी टीम ने चेकिंग के दौरान संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक नशा तस्कर गिरोह का भंडाफोड़ किया है, पुलिस में चेकिंग के दौरान अफीम की तस्करी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लगभग 2 करोड रुपए की अफीम बरामद की है
फिलहाल गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर उन्हें जेल भेजने की कार्रवाई की है।
पुलिस सभागार में प्रेस वार्ता कर कासगंज एसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने बताया के त्योहारों के चलते जनपद के सभी थानाध्यक्षों और प्रभारी निरीक्षकों को सघन चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए गए थे, जिसके चलते थाना सहावर पुलिस खेत वाली नहर पुल पर चेकिंग कर रही थी।
एसपी ने बताया कि उसी वक्त मुखबिर खास ने एसओजी टीम को सूचना दी कि कासगंज की तरफ से दो बाइकों पर कुछ लोग आ रहे हैं जो अफीम की तस्करी करते हैं।
सूचना पर विश्वास करते हुए एसओजी प्रभारी ने सहावर पुलिस को सूचना दी और खुद भी मौके पर पहुंच गए ।
इसी बीच चेकिंग कर रही पुलिस टीम ने कासगंज की तरफ से आ रही दो बाइकों को रुकवाने का प्रयास किया, लेकिन बाइक सवार व्यक्तियों द्वारा अपनी बायको को मोड़ कर भागने का प्रयास किया जाने लगा।
सतर्क एसओजी व स्थानीय पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, पूछताछ में जिन्होंने अपना नाम आकाश पुत्र राजाराम, व संजय पुत्र भगवानदास निवासी बौंदर रोड सहावर बताया।
पुलिस द्वारा ली गई तलाशी में आरोपियों के कब्जे से 6 किलो 100 ग्राम अफीम व दो तमंचा और छह जिंदा कारतूस मिले, बरामद की गई अफीम की कीमत huअंतर्राष्ट्रीय बाजारों में लगभग 2 करोड रुपए है।
फिलहाल गिरफ्तार दोनों आरोपियों को पुलिस जेल भेजने की कार्रवाई में जुटी हुई है














