कैलाश हॉस्पिटल के डायरेक्टर दिनेश शर्मा गलगोटिया विश्वविद्यालय में किया संबोधित

शिक्षा के साथ स्वास्थ का भी ध्यान रखें छात्र भास्कर समाचार सेवा ग्रेटर नोएडा– गलगोटियास विश्वविद्यालय के पॉलिटैक्निक में दो दिवसीय टूर्नामेंट में मुख्य अतिथि के रूप पहुँचे कैलाश ग्रुप ऑफ़ हास्पिटल के डायरेक्टर दिनेश शर्मा ने विद्यार्थियों को खेलों का महत्व बताते हुए कहा कि स्वस्थ और सफल जीवन जीने के लिये खेलों में भाग लेना बहुत ही अनिवार्य है।
“स्वस्थ शरीर में स्वस्थ दिमाग़” का निवास होता है। उन्होंने अपना निजी अनुभव बताते हुए कहा कि मैं आज भी पिछले ३५ वर्ष से लगातार सुबह के समय नियमित रूप से ३ से ४ घंटे बैडमिंटन खेलता हूँ। सभी विद्यार्थियों को चरित्रवान बनने के लिये प्रेरित किया और बोला कि आप युवा पीढ़ी ही राष्ट्र की सच्ची धरोहर है। मंच संचालन करते हुए मनीषा शर्मा और भगवत प्रशाद शर्मा ने सभी अतिथियों को दीप प्रज्ज्वलन के लिये आमंत्रित किया।
पालिटेक्निक के डीन मोहित गहरवार, जी० सी० ई० टी० के डायरेक्टर आसीन क़ादरी और विष्णु शर्मा ने मुख्य अतिथि दिनेश शर्मा को गुलदस्ता भेंट करके और दुपट्टा पहनाकर सम्मानित किया।
डा० मीनाक्षी, डा० अम्बिकापथि, डा० राजीव शर्मा और कार्यक्रम के संयोजक राशिद खान ने स्मृति- चिह्न भेंट करके दिनेश शर्मा जी को सम्मानित किया। मंच संचालन मनीषा शर्मा और भगवत प्रशाद शर्मा ने किया।

खबरें और भी हैं...