सांस्कृतिक एवं रंगारंग कार्यक्रमों का किया गया आयोजन

भास्कर समाचार सेवा
मेरठ। गंगा नगर स्थित आईआईएमटी एकेडमी में दीपावली का पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। दीपावली पर्व के उपलक्ष्य में एकेडमी में अनेकों सांस्कृतिक एवं रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का आरंभ आईआईएमटी यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति योगेश मोहनजी गुप्ता, प्रति कुलाधिपति डॉ. मयंक अग्रवाल तथा पियांशू अग्रवाल ने लक्ष्मी और गणेश की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्जालित कर किया। एकेडमी के बच्चों ने सुमधुर शब्दों में गणेश वंदना और श्रीराम की सुंदर प्रस्तुती की। एकेडमी की प्रधानाचार्या सीमा जैन ने अतिथियों का स्वागत किया और उन्हें स्मृति चिन्ह प्रदान किए। आईआईएमटी एकेडमी, आईआईएमटी स्टार्ज, आईआईएमटी बोर्डिंग के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने स्त्री तथा पुरुष का अपना-अपना महत्व है, से संबंधित कव्वाली, बॉलीवुड के नए तथा पुराने प्रसिद्ध गानों पर ग्रुप डांस तथा बॉलीवुड मिशप की शानदार प्रस्तुति दी। कुछ शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भगवान राम के साथ-साथ नरका चौदस के उपलक्ष्य में श्री कृष्ण की महत्ता पर बल दिया। आईआईएमटी बोर्डिंग के प्रधानाचार्य आरबी सिंह ने सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं का उत्साहवर्धन किया। आईआईएमटी स्टार्ज की प्रधानाचार्या मनीषा मेहता ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम की सराहना की।

खबरें और भी हैं...