रेलवे स्टेशन से चोरी के मोबाइल समेत आरोपी गिरफ्तार

भास्कर समाचार सेवा
इटावा। थाना जीआरपी क्षेत्र के अंतर्गत पुलिस ने रेलवे स्टेशन परिसर से एक आरोपी को चोरी की योजना बनाते हुए गिरफ्तार कर उसके पास से चोरी के तीन मोबाइल बरामद किए।
जानकारी के अनुसार वादी द्वारा थाना जीआरपी में मोबाइल चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी, इस शिकायत को जीआरपी ने गम्भीरता से लिया और सीसीटीवी कैमरों की मदद से सुबूत एकत्र किए। जीआरपी थाना प्रभारी अनिल कुमार, इंस्पेक्टर नरेंद्र सिंह के नेतृत्व में सिपाही जगपाल और एएसआई आरपीएफ मुकेश ने रेलवे स्टेशन परिसर से उक्त घटना में संलिप्त सन्दीप निषाद पुत्र तुलसी दास निवासी ग्राम जरार थाना बाह जनपद आगरा को चोरी की योजना बनाते गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी के पास से चोरी के तीन मोबाइल भी बरामद किए।

खबरें और भी हैं...