विद्यालय का हेण्डपम्प खराब, एक माह से नहीं बना मिड डे का भोजन


मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत के बावजूद नहीं हुई कोई कार्यवाही
भास्कर समाचार सेवा इटावा। महेवा विकास खंड के अन्तर्गत ग्राम पंचायत नवादा खुर्दकला के मजरा नगला कुशल में बने प्राथमिक विद्यालय का हैडपम्प खराब होने के चलते पिछले एक माह से मिड् डे मील का खाना बच्चों के लिए नहीं बना। बच्चों को घर से खाना लाकर खाना पड़ रहा है। आज तक ग्राम पंचायत द्वारा इसे सही कराने की जहमत नहीं उठाई गयी। प्रधानाध्यापक ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत तक कर डाली।
इस सम्बंध में प्रधानाध्यापक रणविजय सिंह ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय नगला कुशल में हैडपम्प लगा हुआ है। जिससे विद्यालय में अध्ययनरत 38 छात्र छात्राओं का मिड डे मील का मध्यान्ह भोजन मीनू के अनुसार बनाकर खिलाया जाता है। लेकिन करीब एक माह से उक्त हैडपम्प खराब पड़ा हुआ है जिसकी लिखित शिकायत ग्राम प्रधान व सचिव व खंड विकास अधिकारी कार्यालय महेवा सहित मुख्यमंत्री पोर्टल पर की गयी है। लेकिन एक माह बीतने के बाद आज तक इस खराब हैडपम्प को सही कराने की जहमत नहीं उठाई गयी जिसके चलते विद्यालय में अध्यन रत बच्चे अपने घर से मध्यान्ह भोजन खाने के लिए लेकर आते हैं। इस मामले में ग्रामीण बताते हैं कि इस विधालय में पति प्रधानाध्यापक व पत्नी सहायक अध्यापक के साथ ग्राम बहादुरपुर की एक महिला शिक्षा मित्र के पद पर कार्यरत है। इनके द्वारा मिड् डे मील का भोजन बनाने की व्यवस्था हैडपम्प खराब होने के चलते एक माह करीब से बंद किये हुए हैं। जिसके चलते कुछ बच्चे घर पर खाना खाने आते हैं तो कुछ लेकर जा रहे हैं। लेकिन जब यह हालत सरकारी विद्यालयो की यह है जब शिकायत करने के बावजूद भी हैडपम्प सही नहीं हुआ तो पानी पीने के लिए भी बच्चे क्या करते होंगे। इस पर जिलाधिकारी इटावा को जांच कराकर दोषी सचिव के विरुद्ध कार्यवाही अमल में लानी चाहिए। जब कि इस मामले के बारे में बीएस ए शैलेश कुमार से बात की तो उन्होंने भी अनभिज्ञता जताते हुए दिखबाने की बात कही। जब इस बाबत बीडीओ महेवा शौकत अली से बात की तो उन्होंने बताया कि इस मामले की जानकारी कराकर सही कराया जाएगा

खबरें और भी हैं...